तुम अब भी 12 गेंद में 50 रन नहीं बना सकते, है ना? …युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा की ली चुटकी

0
38
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने मंगलवार को अपने शिष्य अभिषेक शर्मा की चुटकी ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक और फिर सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया.
तुम अब भी 12 गेंद में 50 रन नहीं बना सकते, है ना? ...युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा की ली चुटकी

नई दिल्ली. टीम इंडिया के आतिशी ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक और धमाकेदार पारी खेल डाली. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में महज 15 बॉल पर फिफ्टी ठोक दी. इस शानदार कामयाबी पर जहां पूरी दुनिया उनको सलाम कर रही थी तो उनके गुरु पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने मजाक भरा तंज कर डाला. इस धुरंधर के नाम इस फॉर्मेट में सबसे तेज इंटरनेशनल हाफ सेंचुरी बनाने की रिकॉर्ड दर्ज है.

मंगलवार, 27 अक्तूबर को युवराज सिंह ने अपने शिष्य अभिषेक शर्मा की चुटकी ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक ने महज 15 गेंद में अर्धशतक और फिर सिर्फ 35 गेंद में शतक जड़ दिया. रिकॉर्ड बुक में अब भी युवराज सिंह का नाम टॉप पर है. जिन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. अभिषेक ने महज 35 गेंद में अपना शतक पूरा किया और इसके बाद अपने मशहूर मेडिटेशन पोज में नजर आए.


इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड में लगातार तीसरी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अपने नाम की. इससे पहले भारतीय टीम ने 2020 में मेजबान टीम का 5-0 से सूपड़ा साफ किया था. 2022 में सीरीज 1-0 से जीती थी. युवराज ने मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिषेक को टैग करते हुए लिखा, “तुम अब भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते, है ना?


युवराज के इस पोस्ट का जवाब देते हुए अभिषेक ने मैच के बाद कहा, “मैं यह बात पहले भी कह चुका हूं. मुझे नहीं पता कि उस समय वह किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी आसान नहीं है. मैं कहूंगा कि अगर कोई भी बल्लेबाज वहां जाकर इस तरह बल्लेबाजी करना चाहे, तो यह बिल्कुल आसान नहीं है.”

इसके तुरंत बाद युवराज ने एक्स पर एक और पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “और मैं 30 या 34 गेंद में शतक नहीं बना सकता. बहुत बढ़िया खेला.”

 

  • TAGS
  • No tags found for this post.