Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की एक और तूफानी पारी, भारत ने बना डाला बड़ा स्कोर

0
90
वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन से बाहर

नई दिल्ली. भारतीय टीम के लिए तीन मैचों टी20 सीरीज के आखिरी मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अकेले ही जिम्बाब्वे की टीम के गेंदबाजों का बैंड बजा दिया. दो लगातार जीत के बाद सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट पर 192 रन का स्करो खड़ा किया. 15 साल के युवा ने दूसरे मैच में फ्लॉप होने के बाद एक और तूफानी फिफ्टी जमाई. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था.

इंग्लैंड में फ्लॉप रहने के बाद जिम्बाब्वे में तूफानी शुरुआत करते हुए वैभव ने फिफ्टी जमाई थी. दूसरे मैच में वो रन बनाने में नाकाम रहे. जिम्बाब्वे दौरा खत्म करने से पहले उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल की सबसे बड़ी पारी खेल डाली. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेलते हुए 49 गेंद पर 81 रन ठोक डाले. उनकी इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. कमाल की बात यह रही कि बाकी कोई भी बैटर बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहा.


भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा महज 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद इशान किशन आए और वो भी 29 रन बनाकर सिकंदर रजा को अपना विकेट दे बैठे.31 बॉल पर फिफ्टी जमाने वाले वैभव 81 रन के स्कोर पर आउट होकर लौटे. शुरुआती झटकों के बाद वैभव ने एक छोर संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की और टीम की पारी को आगे बढ़ाया. उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में जिम्मेदारी निभाते हुए भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाई.

नीचले क्रम में आकर रिंकू सिंह ने छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली. उन्होंने 14 बॉल पर 25 रन बनाए. वैभव की बेहतरीन पारी की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 193 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. अब भारतीय गेंदबाजों की कोशिश होगी कि इस बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव कर सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से सफाया किया जाए.

  • TAGS
  • [post_tags]