नई दिल्ली. भारतीय टीम के अनुभवी ओपनर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दिखा दिया कि उनके अंदर अब भी वही दमखम बाकी है जो पहले था. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले उनके संन्यास की खबरें सामने आई थी. उन्होंने लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में ऐतिहासिक शतक जड़कर विश्व क्रिकेट में नया कीर्तिमान बना डाला. रोहित किसी एक विदेशी देश में 8 वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
39 साल के रोहित शर्मा ने रविवार 19 जुलाई को ऐसा रिकॉर्ड बना डाला जिसे इससे पहले कोई नहीं कर पाया. इस लिस्ट में उनका नाम अब तक चार दिग्गज बल्लेबाज के साथ 7-7 शतकों के साथ शामिल थी. उन्होंने तमाम धुरंधरों को पीछे छोड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रोहित शर्मा का यह शतक ऐसे समय आया है, जब पिछले कुछ दिनों से उनके संन्यास को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं. रोहित ने अपने बल्ले से सभी सवालों का जवाब दे दिया.
1️⃣3️⃣8️⃣ Runs
1️⃣1️⃣0️⃣ Balls
1️⃣7️⃣ Fours & 5️⃣ SixesWhat a knock from Ro-HITMAN Sharma 🔥
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/ITMhfLq0ID
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
शतक पूरा करते ही गूंज उठा लॉर्ड्स
कप्तान शुभमन गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली ने मैदान पर कदम रखा. उनके आने के बाद रोहित ने रनों की रफ्तार और बढ़ा दी. उन्होंने जोश टंग के एक ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर नर्वस नाइंटीज से बाहर निकलने का रास्ता बनाया. इसके बाद आदिल राशिद की गेंद पर शानदार स्लॉग स्वीप लगाकर चौका जड़ते हुए अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया. रोहित के तीन अंकों तक पहुंचते ही लॉर्ड्स का पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. भारतीय ड्रेसिंग रूम में मौजूद मुख्य कोच गौतम गंभीर समेत सभी खिलाड़ियों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया. रोहित ने शांत अंदाज में दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया और हेलमेट उतारे बिना अपनी पारी पर पूरा ध्यान बनाए रखा.
रोहित ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
इस शतक के साथ रोहित शर्मा किसी एक विदेशी देश में 8 वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. यह उपलब्धि उनकी निरंतरता और बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है. साथ ही उन्होंने संन्यास की सभी चर्चाओं को अपने प्रदर्शन से करारा जवाब भी दे दिया.


