Siraj Hat trick Six: भारत की श्रीलंका में रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में लगाए 3 लगातार छक्के, मोहम्मद सिराज ने पलटा मैच

0
196
mohammed siraj
मोहम्मद सिराज के हैट्रिक छक्के से जीती टीम इंडिया

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत रोमांचक जीत के साथ की है. दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया तीन दिन के प्रैक्टिस मैच में श्रीलंका इलेवन के खिलाफ खेलने उतरी थी. आखिरी दिन आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज ने लगातार तीन छक्के लगाते हुए मैचा का रुख बदल दिया. ड्रॉ की तरफ जा रहे मुकाबले को भारतीय टीम के हक में कर दिया. मेजबान टीम ने 207 रन का लक्ष्य रखा था और सिराज ने 15 बॉल पर 32 रन हासिल कर लिया. टीम इंडिया ने 6 विकेट की जीत के साथ आगाज किया.

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मुकाबले में सिराज ने ऐसा खेल दिखाया जिसने मैच का रंग ही बदल दिया. उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर भारत मुश्किल लग रही जीत तक पहुंचाया. सिराज ने इस पारी दौरान कुल चार छक्के लगाए 32 रन की नॉटआउट पारी खेल मैच का नक्शा ही बदल दिया. श्रीलंका इलेवन की टीम ने पहली पारी में 363 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी को 6 विकेट पर 200 रन बनाकर घोषित की. भारतीय टीम ने पहली पारी में 6 विकेट पर 357 रन बनाकर पारी घोषित की थी.

सिराज ने लगाया हैट्रिक छक्का

श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म अप मैच के तीसरे और आखिरी दिन के आखिर ओवर में आकर जो जलवा मोहम्मद सिराज ने दिखाया वो कभी ना भूलने वाला था. मैच का आखिरी ओवर जब शुरू हुआ तो टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 191 रन था और जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी. सिराज और सरांश जैन बल्लेबाजी कर रहे थे. मेजबान टीम को लगा कि मुकाबला ड्रॉ करा लेंगे लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाज ने ऐसा बल्ला चलाया कि मुकाबले का नतीजा बदल गया.

ऑफ स्पिनर नुवंथा ने की पहली गेंद सिराज ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया. दूसरी बॉल पर उन्होंने आगे बढ़कर जारदोर शॉट लगाया और बॉल दर्शकों के बीच पहुंच गई. अगली बॉल को लेकर हर किसी के अंदर उत्सुकता थी. सिराज ने इस बार भी गेंद को देखा और पूरा जोर लगाते हुए शॉट मारा. बॉल हवा में उछली और इसे विरोधी टीम के खिलाड़ी देखते रह गए. छक्कों की हैट्रिक लगाकर सिराज ने मैच खत्म कर दिया.

  • TAGS
  • [post_tags]