Kuldeep Yadav Record: कुलदीप यादव की अनोखी ‘डबल सेंचुरी’, तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर

0
77
कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, सबसे तेज़ 200 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए गुवाहाटी में खेला गया वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच गेंदबाजी के लिहाज से निराशाजनक रहा. इसके बाद भी पिछले मैच के स्टार बॉलर कुलदीप यादव ने बड़ी कामयाबी हासिल की. बुधवार को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान उन्होंने 200 वनडे विकेट पूरे कर लिए. उन्होंने इस दौरान पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला.

कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में 4 विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया था. गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में भले ही उनको शुरुआत में कामयाबी नहीं मिली लेकिन फिर भी विकेट चटकाए. इस दौरान वनडे में 200 विकेट अपने नाम करने की उपलब्धि हासिल की. मैचों के हिसाब से यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं.

कुलदीप ने तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड

कुलदीप ने सिर्फ 123 मैच में 200 विकेट पूरे किए. उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा. उन्होंने 147 मैचों में अपने 200 विकेट पूरे किए थे. कुंबले ने इस खास उपलब्धि को 28 साल पहले 26 सितंबर 1998 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हासिल किया था.

कुलदीप संयुक्त रूप से 9वें नंबर पर

बात करें अगर दुनिया के बाकी गेंदबाजों की तो कुलदीप यादव 200 वनडे विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से 9वें नंबर पर हैं. सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम ज़म्पा की बराबरी की. इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क सबसे आगे हैं. जिन्होंने सिर्फ 102 मैचों में 200 विकेट पूरे किए थे. सभी भारतीय गेंदबाज़ों की बात करें तो कुलदीप इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय हैं. उनसे आगे सिर्फ मोहम्मद शमी हैं, जिन्होंने 104 मैचों में 200 वनडे विकेट पूरे किए थे.

  • TAGS
  • [post_tags]