कप्तानी से हटते ही हरमनप्रीत कौर फॉर्म में लौटी, 37 साल की उम्र में ऐसा करिश्मा, टीम इंडिया को बनाया चैंपियन

0
102
कप्तानी से हटते ही हरमनप्रीत कौर की फॉर्म लौटी, 37 साल की उम्र में ऐसा करिश्मा, टीम इंडिया को बनाया चैंपियन

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानी पद से हटते ही हरमनप्रीत कौर के बल्ले की चमक तेज हो गई है. पहले टी20 सीरीज और अब वनडे में उन्होंने जबरदस्त पारी खेल डाली. उन्होंने रविवार (25 अक्टूबर) को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मुकाबले में इतिहास रच दिया. तीन मैचों की सीरीज में लगातार दूसरी जीत के सात भारत ने 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की. वडोदरा के कोटांबी स्थित बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 121 रन से जीत दर्ज की.

हरमनप्रीत कौर ने एक साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाया. कप्तानी छोड़ने के बाद यह भारतीय महिला टीम की पहली सीरीज है. 37 साल की बल्लेबाज ने 121 गेंद पर 126 रन की धमाकेदार पारी खेली. इस पारी के दौरान 15 चौके लगाए और 104.13 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने निर्धारित ओवरों में 328 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

महिला वनडे में शतक लगाने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

खिलाड़ी उम्र टीम विपक्षी टीम मैदान साल
बी.एल. बेवेज 39 साल, 48 दिन न्यूजीलैंड इंटरनेशनल XI ऑकलैंड 1982
जे.ए. ब्रिटिन 38 साल, 161 दिन इंग्लैंड पाकिस्तान विजयवाड़ा 1998
एम. टेरब्लांश 37 साल, 289 दिन दक्षिण अफ्रीका नीदरलैंड उट्रेक्ट 2007
हरमनप्रीत कौर 37 साल, 231 दिन भारत जिम्बाब्वे वडोदरा 2026
डेबी हॉकी 37 साल, 91 दिन न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2000
हरमनप्रीत कौर 36 साल, 136 दिन भारत इंग्लैंड चेस्टर-ले-स्ट्रीट 2025

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

हरमनप्रीत कौर महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में 36 साल की उम्र पार करने के बाद दो शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने इससे पहले जुलाई 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट में शतक लगाया था. उस समय उनकी उम्र 36 साल और 136 दिन थी. इसके साथ ही हरमनप्रीत ने एलिसा हीली और डेबी हॉकी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. वह 35 साल की उम्र पार करने के बाद तीन वनडे शतक लगाने वाली खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. हरमनप्रीत महिला वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाली चौथी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई हैं.

मिताली राज का रिकॉर्ड भी तोड़ा

हरमनप्रीत कौर ने वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला खिलाड़ी होने का अपना ही रिकॉर्ड भी बेहतर किया. उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाकर मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा था. मिताली ने 35 साल और 287 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. इसके अलावा, हरमनप्रीत ने वनडे क्रिकेट में अपना आठवां शतक लगाकर मिताली राज को पीछे छोड़ दिया. अब वह भारत की ओर से महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में स्मृति मंधाना 14 शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं.

गैर-ओपनर के तौर पर भी बनाया रिकॉर्ड

हरमनप्रीत ने महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाली गैर-ओपनर बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड मिताली राज के नाम था. जिन्होंने 35 साल और 287 दिन की उम्र में शतक लगाया था. 2025 महिला विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में शतक लगाकर इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था. उस समय उनकी उम्र 36 साल और 30 दिन थी.

  • TAGS
  • [post_tags]