Dhruv Jurel Century: 7वें नंबर पर आकर ध्रुव जुरेल ने ठोका शतक, ‘जय जवान, जय किसान’ टैटू दिखाकर किया सलाम

0
76
Dhruv jurel century
ध्रुव जुरेल ने कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में जमाया शतक

नई दिल्ली. भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल बतौर प्रमुख बल्लेबाज टेस्ट टीम में काफी समय से खेलते आ रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे. सरफराज खान को टीम में शामिल किए जाने के बाद प्लेइंग इलेवन में उनके जगह पर भी खतरा मंडरा रहा था. ऐसे समय में ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में धमाका किया. उन्होंने गॉल टेस्ट में फिफ्टी ठोकी तो कोलंबो में दमदार शतकीय पारी खेल डाली. भारत के इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपना दम दिखाया. चर्चा जितनी उनके शतक की हो रही है उससे कहीं ज्यादा बात टैटू को लेकर की जा रही है. उनकी पारी के दम पर ही भारत ने पहली पारी को 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित किया.

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को ध्रुव जुरेल के लिए बेहद मुश्किल माना जा रहा था. पिछले कुछ मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम होने की वजह से सवाल उठ रहे थे. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ दोनों ही मैच में मुश्किल में इस बैटर ने दमदार पारी खेल टीम मैनेजमेंट के भरोसा को सही ठहराया.मुश्किल हालात में उन्होंने धैर्य और शानदार शॉट चयन का परिचय देते हुए पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. जब टीम 307 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे जुरेल ने ऋषभ पंत के साथ 112 रनों की अहम साझेदारी निभाई.

शतक के बाद खास अंदाज में सेलिब्रेशन

टेस्ट क्रिकेट में अपना दूसरा शतक जमाने के बाद ध्रुव जुरेल ने ना सिर्फ टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया बल्कि इसके बाद जैसा जश्न मनाया वो भी कमाल था. शतक पूरा करने के बाद जुरेल ने अपने खास ‘सैल्यूट’ सेलिब्रेशन से जश्न मनाया. उन्होंने इस दौरान जब अपनी बांह पर बना टैटू सबको दिखाया तो लोगों ने इसे वायरल कर दिया. आज ध्रुव के शतक के साथ उनकी बांह पर बने टैटू को लेकर बातें हो रही है. उनके हाथ पर बना ‘जय जवान, जय किसान’ टैटू भी कैमरे में नजर आया और देखते ही देखते वायरल हो गया.

टेस्ट में दूसरी सेंचुरी

ध्रुव जुरेल ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी दूसरी सेंचुरी ठोकी, विदेशी धरती पर लगाया गया उनका पहला शतक है. अहमदाबाद में पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने पहली टेस्ट सेंचुरी जमाई थी. अब श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में एक और शानदार सैंकड़ा जमाया.

  • TAGS
  • [post_tags]