Womens T20 World Cup 2026 Semifinal: आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल

0
1959

फाइनल में आॅस्ट्रेलिया से होगा विजेता टीम का सामना
Womens T20 World Cup 2026 Semifinal, (आज समाज), लंदन: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला द ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें सेमीफाइनल में तीसरी बार आमने-सामने होंगी।

पिछले दो मुकाबलों में दोनों ने 1-1 मैच जीते। इसके अलावा साउथ अफ्रीका पिछले दोनों टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी जगह बना चुकी है। वहीं, इंग्लैंड इस बार ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीती है। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में छह बार की चैंपियन आॅस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट, सोफिया डंकली, एलिस कैप्स, हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।

साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, डेन वान नीकेर्क, मारिजान कैप, नदिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायन, सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा।

  • TAGS
  • [post_tags]