Pak vs Aus 1st T20 : पहले टी20 में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

0
347
Pak vs Aus 1st T20 : पहले टी20 में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
Pak vs Aus 1st T20 : पहले टी20 में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

घरेलु मैदान में तीन मैच की सीरीज में पाकिस्तान ने 1.0 से बनाई बढ़त

Pak vs Aus 1st T20 (आज समाज), खेल डेस्क : करीब एक सप्ताह बाद टी20 विश्व कप की शुरुआत हो रही है। इस बार यह विश्व कप भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा। इसी के चलते विश्व की सभी बड़ी टीमें विश्व कप की तैयारियों में जुटी हुई हैं। एक तरफ जहां भारत अपनी धरती पर न्यूजीलैंड के साथ पांच टी20 मैच की सीरीज खेल रहा है तो वहीं इंगलैंड और श्रीलंका के बीच श्रीलंका में मैच चल रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। वह पाकिस्तान से तीन टी20 मैच की सीरीज खेल रही है। गत दिवस दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच खेला गया जिसमें पाकिस्तान टीम ने छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए पाकिस्तान को हरा दिया।

169 रन का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहे कंगारू

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पाक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए। जवाब में कंगारू टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर ही 146 रन बना सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही। मैच की पहली ही गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को बोल्ड किया। इसके बाद सैम अयूब ने कप्तान सलमान आगा के साथ मिलकर पारी को संभाला।

दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 74 रनों की साझेदारी हुई। 8वें ओवर में और 74 के स्कोर पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। एडम जैम्?पा ने सैम अयूब को पवेलियन भेजा। अयूब ने 22 गेंदों पर 40 रन ठोक दिए। अयूब के बाद कप्तान आगा (39) भी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिके। जैम्पा ने खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम को आउट किया। बाबर ने 20 गेंदों पर 24 रन की धीमी पारी खेली। बाबर के विकेट के बाद कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया।

ऑस्ट्रेलिया को भारी पड़ा 169 रन का लक्ष्य

169 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत औसत रही। 21 के स्कोर पर सैम अयूब ने मैथ्यू शॉर्ट (5) को बोल्ड किया। 9 गेंद बाद ही सैम ने कप्तान ट्रेविस हेड को अपने जाल में फंसा लिया। ट्रेविस ने 13 गेंदों का सामना किया और 23 रन बनाए। 8वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 2 झटके लगे। पहली गेंद पर मैट रेनशॉ रन आउट हुए। उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया और 15 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया लगातार अंतराल पर विकेट खोता रहा और पाकिस्तान ने यह मैच 22 रन से जीत लिया।

  • TAGS
  • [post_tags]