Ind vs Eng T20 Match Live : भारतीय बल्लेबाजी क्रम को आज चलना होगा

0
325
Ind vs Eng T20 Match Live : भारतीय बल्लेबाजी क्रम को आज चलना होगा
Ind vs Eng T20 Match Live : भारतीय बल्लेबाजी क्रम को आज चलना होगा

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी टीम इंडिया की पूरी बल्लेबाजी अभी तक रंग में नहीं दिखी

Ind vs Eng T20 Match Live (आज समाज), खेल डेस्क : विश्व कप 2026 का अंतिम दौर चल रहा है। गत दिवस न्यूजीलैंड के रूप में फाइनल की एक टीम तय हो चुकी है जबकि दूसरी टीम का फैसला आज भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में खेले जाने वाले मैच से हो जाएगा। मेजबान देश होने के नाते टूर्नामेंट के शुरू से ही भारत को चैंपियन के रूप में भारतीय क्रिकेट प्रेमी देख रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों का यह कहना है कि भारत को लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठानी चाहिए।

अब जबकि भारत सेमीफाइनल में आज शाम को इंग्लैंड से भिड़ेगा जो भी टीम जीतेगी वह आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी। यह प्रतियोगिता भारतीय टीम के लिए अच्छी रही है। अच्छी बात यह है कि इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्व कप से बाहर हो चुकी है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम बेहतर दिखाई दे रही है। लेकिन इस मैच में भारतीय टीम को अपनी पिछली कमजोरियों को दूर करते हुए बेहतर क्रिकेट खेलनी होगी। विशेषकर उसके बल्लेबाजों को मिलकर अच्छा खेल दिखाना होगा। अभी तक टीम की बल्लेबाजी उस रंग में नहीं दिखी जिसके लिए वह जानी जाती है।

हर बार एक ही खिलाड़ी के दम पर जीत रही मैच

भारत के लिए अब तक एक या दो खिलाड़ी ही मैच जिता रहे हैं, लेकिन सेमीफाइनल की बाधा पार करनी है तो टीम के एक यूनिट के रूप में प्रदर्शन करना होगा। भारत के लिए पिछले दो मैचों से रिंकू सिंह को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला है। पिता के निधन के बाद भी रिंकू टीम से जुड़ गए थे, ऐसे में यह देखना होगा कि किस तरह रिंकू के लिए प्लेइंग-11 में जगह बन सकती है।

अभिषेक भले ही फॉर्म में नहीं है, लेकिन भारत इस अहम मुकाबले के लिए संयोजन में बदलाव करेगा इसकी संभावना कम ही नजर आती है। भारत के लिए एक बार फिर अभिषेक और संजू सैमसन पारी की शुुरुआत करने उतर सकते हैं और तीसरे स्थान पर ईशान किशन आएंगे। चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का उतरना तय है। सूर्यकुमार भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें सेमीफाइनल में बड़ी पारी खेलने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup Final : टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

  • TAGS
  • [post_tags]