GT vs DC Match Highlights : मैच की अंतिम गेंद पर गुजरात को मिली एक रन से जीत

0
471
GT vs DC Match Highlights (आज समाज), खेल डेस्क : बेहद रोमांचकारी मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल को उसके ही घर में एक रन से हराकर इस साल आईपीएल में पहली जीत का सवाद चखा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जोकि रोमांच के शिखर तक पहुंचा।
GT vs DC Match Highlights (आज समाज), खेल डेस्क : बेहद रोमांचकारी मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल को उसके ही घर में एक रन से हराकर इस साल आईपीएल में पहली जीत का सवाद चखा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जोकि रोमांच के शिखर तक पहुंचा।

मिलर की गलती से हारी दिल्ली, गुजरात का इस साल का खाता खुला

GT vs DC Match Highlights (आज समाज), खेल डेस्क : बेहद रोमांचकारी मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल को उसके ही घर में एक रन से हराकर इस साल आईपीएल में पहली जीत का सवाद चखा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जोकि रोमांच के शिखर तक पहुंचा। जिसके बाद दिल्ली के बल्लेबाज मिलर की मामूली सी चूक से दिल्ली कैपिटल्स अपने ही मैदान में हार गई और आखिरकार गुजरात टाइटंस ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। यह गुजरात टाइटंस का तीसरा मैच था।

दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। गुजरात ने शुभमन गिल (70), वाशिंगटन सुंदर (55) और जोस बटलर (52) की अर्धशतकीय पारियों से 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी। उनके लिए केएल राहुल ने सर्वाधिक 92 रनों की पारी खेली।

बता दें कि दिल्ली कैपिटलस की तीन मैच में यह पहली हार है। दिल्ली ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ अपने शुरूआती दो मैच छह-छह विकेट के अंतर से जीते थे। दिल्ली फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, गुजरात की टीम पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने शुरूआती दो मैच गंवा चुकी थी, जिसके बाद आखिरकार गुजरात ने जीत का खाता खोला है। यह टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।

मैच की पांचवीं गेंद पर था मैच बराबरी का मौका

आईपीएल के इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आखिरी ओवर तक सांसें थाम देने वाली जंग देखने को मिली। मैच का फैसला सिर्फ एक रन से हुआ, लेकिन असली टर्निंग पॉइंट बना 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लिया गया एक फैसला। जब प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर डेविड मिलर ने एक रन नहीं लिया। इसके बाद अंतिम गेंद पर बड़ा शॉट मारने में डेविड मिलर असफल रहे और एक रन लेने के चक्कर में कुलदीप यादव रन आउट हो गए। जबकि पांचवीं गेंद पर एक आसान रन का मौका स्ट्राइक अपने पास रखने के चक्कर में मिलर ने गवा दिया था।

केएल राहुल ने खेली शानदार पारी

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पथुम निसांका और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरूआत दिलाई। निसांका 24 गेंदों में एक छक्के और छह चौकों के साथ 41 रन बनाकर आउट हुए। 10वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर राशिद खान ने नीतीश राणा (5) और समीर रिजवी (0) को आउट करते हुए दिल्ली को परेशानी में डाल दिया। यहां से केएल राहुल ने मोर्चा संभालते हुए एक छौर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और 52 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 92 रन बनाकर आउट हुए।

  • TAGS
  • [post_tags]