Ind vs SL Test: बीच मैच में बदला श्रीलंका का प्लेइंग XI, पसिंदु सूरियाबंडारा का डेब्यू, दिनेश चांदीमल टेस्ट से बाहर

0
102
पसिंदु सूरियाबंडारा का डेब्यू, दिनेश चांदीमल टेस्ट से बाहर

नई दिल्ली. भारतीय टीम के खिलाफ खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका की टीम को जोरदार झटका लगा. बीच मुकाबले में चोटिल होने की वजह से अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल बाहर हो गए. उनकी जगह पर एक ऐसे खिलाड़ी को मौका दिया गया जिसने अब तक कोई भी टेस्ट नहीं खेला. गॉल के चौथे दिन डीप स्क्वायर लेग पर बाउंड्री बचाते हुए चांदीमल को चोट लगी थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में स्कैन के लिे ले जाया गया. वहां डॉक्टर्स ने कन्कशन की पुष्टि की.

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन यह घटना हुई. एक शॉट को रोकने की कोशिश में दिनेश चांदीमल बुरी तरह से चोटिल हो गए. उनको गर्दन और कंधे में काफी जोरदार चोट आई. फीजियो चोट लगते ही मैदान पर भागे आए और उनको अपने साथ लेकर चले गए. कुछ देर बाद उनको अस्पताल में स्कैन के लिए भेजा गया जहां उनके कन्कशन के शिकार होने की पुष्टि की गई. टीम मैनेजमेंट की तरफ से चांदीमल की जगह पर पसिंदु सूरियाबंडारा को उतारने का फैसला लिया गया.

कौन बने चांदीमल के कन्कशन सब्स्टीट्यूट?

श्रीलंका ने 26 साल के बल्लेबाज पसिंदु सूरियाबंडारा को भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट के बीच में बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट उतारा गया. चांदीमल के मैच से बाहर होने के बाद उनको टीम में शामिल किया. यह भी अजीब संयोग है कि सूरिया अपने डेब्यू के इंतजार में थे और उनको ऐसे श्रीलंका की तरफ से पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला. भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट में सूरिया बल्लेबाजी करते नजर आएंगे. भारतीय टीम के खिलाफ खेले गए प्रैक्टिस मैच में सूरियाबंडारा को खेलने का मौका मिला था. उन्होंने उस मुकाबले में पहली पारी में 35 जबकि दूसरी पारी में सिर्फ 4 रन बनाए थे. सूरिया प्रैक्टिस मैच के दौरान पहली पारी में उन्हें रवींद्र जडेजा की बॉल पर आउट हुए थे जबकि दूसरी पारी में प्रसिद्ध कृष्णा ने उनका विकेट चटकाया था.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

चयनकर्ताओं ने सूरियाबंडारा को उनके घरेलू क्रिकेट में किए गे शानदार प्रदर्शन के बाद नेशनल टीम में जगह दी है. उन्होंने 68 फर्स्ट क्लास मैचों में 4893 रन बनाए हैं. इस दौरा उनका बल्लेबाजी का औसत 54.36 का रहा.
सूरिया ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 14 शतक जमाया है जबकि 23 अर्धशतकीय पारी भी उनके नाम पर दर्ज हैं. उनका इस फॉर्मेट में बेस्ट स्कोर 242 रन है.

  • TAGS
  • [post_tags]