Sonia Gandhi wrote a letter to SPG chief saying ‘Thank you’: सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख को पत्र लिख कहा ‘शुक्रिया’

0
196

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से वर्षों से मिली एसपीजी की सुरक्षा को गांधी परिवार से वापस ले लिया है और उन्हें अब जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। इस सूचना के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर एसपीजी के लोगों को धन्यवाद दिया था अब शनिवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को पत्र लिखा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर अबतक की सुरक्षा के लिए एसपीजी का आभार जताया है। सोनिया गांधी ने लिखा कि मैं पूरे परिवार की ओर से एसपीजी को धन्यवाद देती हूं। जिस तरह से एसपीजी ने समर्पण, विवेक और व्यक्तिगत तरीके से हमारी देखभाल की उसकी हम गहरी प्रशंसा करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं। बता दें कि गृह मंत्रालय की ओर से गांधी परिवार के सदस्यों सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के एसपीजी सुरक्षा हटा दी है। राहुल गांधी एसपीजी जवानों का पहले ही धन्यवाद कर चुके हैं। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के फैसले के कुछ घंटे बाद ट्वीट किया, ‘एसपीजी के मेरे सभी भाई बहनों को बड़ा वाला शुक्रिया। इतने वर्षों से उन्होंने मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए दिन रात काम किया। आपकी प्रतिबद्धता के लिए शुक्रिया। आपकी ओर से लगातार समर्थन मिलता रहा। यह सफर बहुत ही प्यार और सीख से भरा रहा।’ उन्होंने आगे लिखा कि यह बहुत ही सम्मान की बात रही। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

SHARE