Harmony, unity, peace and affection very essential for building the country – PM Modi: सौहार्द, एकता, शांति और स्नेह देश के निर्माण के लिए बहुत आवश्यक-पीएम मोदी

0
224

पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या विवाद पर दिए गए ऐतिहासिक फैसले पर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है जिसके पीछे सैकड़ों वर्षों का संघर्ष था। पूरे देश की इच्छा थी कि सुप्रीम कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई हो। पूरी दुनिया यह मानती है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और आज यह जाना कि यह देश और लोकतंत्र कितना जीवंत है। फैसले को पूरे देश ने खुले दिल से स्वीकार किया है। भारत जिसके लिए जाना जाता है और हम इसका उल्लेख करते हैं विविधता में एकता। आज यह मंत्र अपनी पूर्णता के साथ खिला हुआ नजर आता है। हजारों साल बाद भी किसी को इस भारत के इस प्राणतत्व को समझना होगा तो आज के दिन का उल्लेख जरूर होगा। सवा सौ करोड़ देशवासी इतिहास में एक स्वर्णिम पत्र जोड़ रहे हैं। इस विषय पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को पूरे धैर्य से सुना और सबसे बड़ी बात है कि यह फैसला सर्वसम्मति से आया है। सुप्रीम कोर्ट ने दृढ़इच्छाशक्ति को दिखाया है। देश के न्यायाल, न्यायिक प्रणाली अभिनंद के अधिकारी हैं। आज नौ नंबर के दिल बर्लिन की दीवार गिरी थी। आज करतारपुर साहिब खुला में भारत-पाकिस्तान का भी सहयोग रहा। आज के दिन का संदेश जुड़ने, जोड़ने और मिलकर जीने का है।

आज किसी भी तरह की कटुता हो तो उसे भी तिलांजलि देने का भी दिन है। सर्वोच्चय न्यायालय ने संदेश दिया कि कठिन से कठिन समस्या का हल संविधान से ही आता है। भले ही समय लगे लेकिन धैर्य बनाकर रखना ही सर्वोच्य है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला नया सवेरा लेकर आया है। इस विवाद का कई पीढ़ियों पर असर हुआ होेगा। अब नई पीढ़ी को नये भारत का निर्माण करना होगा। हमें सबको साथ लेकर सबका विकास करके आगे बढ़ते जाना है। राम मंदिर निर्माण का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है। अब राष्ट्रनिर्माण के कार्य की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हमें न्यू इंडिया का संकल्प लेना होगा। हमारा सौहार्द, एकता, शांति और स्नेह देश के निर्माण के लिए बहुत आवश्यक है। भारत के सामने चुनौतियां, लक्ष्य और मंजिले और भी हैं। भारत साथ मिलकर ही इन मंजिलों तक पहुंचेगा। प्रधानमंत्री ने ईद के त्योहार की बधाई दी।

SHARE