Smriti Irani ने राहुल पर महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने के गंभीर आरोप लगाए

0
239
Debate On No Confidence Motion
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोपों जवाब देतीं स्मृति ईरानी

Aaj Samaj (आज समाज), Smriti Irani , नई दिल्ली: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की चर्चा के दौरान आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में अपनी बात रखी, लेकिन उनके भाषण के बाद एक नया विवाद पैदा हो गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल पर महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने के गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने 35 मिनट तक अपनी बात रखी।

ऐसा कृत्य करके राहुल ने अपने खानदान की पहचान बनाई

स्मृति ईरानी ने कहा, एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं, जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। उन्होंने कहा, यह कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमा विहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। यह उस खानदान के लक्षण हैं ये आज देश को पता चल गया।’

बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने की शिकायत

दरअसल, राहुल गांधी आज सबसे पहले बोले। उन्होंने मणिपुर पर ‘भारत माता की हत्या’ वाली बात कही जिस पर सत्ता पक्ष ने जमकर विरोध जताया। स्मृति उसके बाद बोलने के लिए खड़ी हुईं। उन्होंने राहुल गांधी को घेरा। इसी दौरान उन्होंने फ्लाइंग किस वाली बात का जिक्र किया। बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने स्पीकर ओम बिड़ला से राहुल गांधी की शिकायत है।

अनुचित और अशोभनीय व्यवहार

करंदलाजे ने कहा,  सदन से सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी बाहर चले गए। यह संसद के एक सदस्य का दुर्व्यवहार है। यह एक सदस्य का अनुचित और अशोभनीय व्यवहार है। उन्होंने कहा, वरिष्ठ सदस्य बता रहे हैं कि यह भारत की संसद के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। यह कैसा व्यवहार है? वह किस तरह के नेता हैं? इसलिए, हमने इसकी सीसीटीवी फुटेज लेने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पीकर से शिकायत की है।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE