81 Years Of Quit India Movement: भारत को औपनिवेशकों से मुक्त करवाने में भारत छोड़ो आंदोलन की भूमिका अहम

0
226
81 Years Of Quit India Movement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। 

Aaj Samaj (आज समाज), 81 Years Of Quit India Movement, नई दिल्ली: भारत छोड़ो आंदोलन के आज 81 वर्ष पूरे हो गए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने नौ अगस्त, 1942 को अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर ट्वीट कर आंदोलन में भाग लेने वाले वीरों को याद किया। उन्होंने लिखा, भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले महान सपूतों को श्रद्धांजलि। उन्होंने बताया, महात्मा गांधी के नेतृत्व में इस आंदोलन ने भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त करवाने में अहम भूमिका निभाई।

  • पीएम ने वंशवाद के जरिए विपक्ष पर किया प्रहार

देशभर में आज से बीजेपी शुरू कर रही कार्यक्रम

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत अब भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ एक स्वर में बोल रहा है। आज पूरा देश कह रहा, है भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। राजवंश भारत छोड़ो। तुष्टीकरण भारत छोड़ो। पीएम ने ऐसे समय में विपक्ष पर परोक्ष  निशाना साधा जब सत्तारूढ़ बीजेपी भारत छोड़ो आंदोलन के 81 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज से एक महाअभियान शुरू करेगी। इसके तहत देशभर में कार्यक्रम होंगे।

21 दिन तक चलेगा बीजेपी का महाअभियान

महाअभियान 21 दिन तक चलेगा और इसकी शुरुआत संसद में लगी गांधी जी की प्रतिमा से होगी। पीएम मोदी ने वंशवाद भारत छोड़ो नारे के जरिए भी विपक्षी दलों पर निशाना साधा। दरअसल बीजेपी हमेशा विपक्षी दलों पर वंशवाद का आरोप लगाती है। प्रधानमंत्री ने कई बार अपने चुनावी रैलियों में देश की जनता को भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दलों से दूरियां बनाने की बात कही है।

रोड़ा बनी कुछ बुराइयां देश के लिए बड़ा खतरा

उन्होंने कहा, आज हमारे सामने विकसित भारत के निर्माण का स्वप्न और संकल्प है। इसके सामने कुछ बुराइयां रोड़ा बनी हुई हैं। इसलिए भारत आज एक स्वर में कह रहा है, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। वंशवाद भारत छोड़ो। तुष्टिकरण भारत छोड़ो। भारत में समाईं ये बुराइयां देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है। पीएम ने कहा, मुझे विश्वास है हम सभी अपने प्रयास से इन बुराइयों को खत्म करेंगे, परास्त करेंगे और फिर भारत की विजय होगी, देश की विजय होगी, हर देशवासी की विजय होगी।

बीजेपी ने कार्टून के जरिये कांग्रेस पर कसा तंज

भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसा। इस ट्वीट में एक कार्टून दिखाया गया है जिसमें राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी से कह रहे हैं, ‘मॉम हमारे पास तो पब्लिक है’। साथ ही कार्टून में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण का बैनर लिए पब्लिक को दिखाया गया है।

आंदोलन ने ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिला दी थीं

बता दें कि देश की आजादी के लिए 9 अगस्त 1942 का दिन काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन गांधी जी के आह्वान पर देशभर में भारत छोड़ो आंदोलन का बिगुल बज गया था। इस आंदोलन में हर उम्र वर्ग के लोग शामिल हुए। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इसने ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिलाकर रख दी थीं।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE