Sixth Phase Poll: छठे चरण में 64.1% मतदान, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव 95 वर्षीय पिता को व्हीलचेयर पर वोट देने लाए

0
19
Sixth Phase Poll
दिल्ली में अपने 95 वर्षीय पिता को व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पर लाते मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। 

Sixth Phase Poll, नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 के छठे चरण का मतदान मामूली घटनाओं के बीच शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। देश के आठ राज्य की 58 की सीटों पर वोट डाले गए और इस दौरान कुल 64.1 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में 889 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी किया मतदान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई राजनीतिक नेताओं के अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने भी शनिवार को मतदान किया। वह अपने 95 वर्षीय पिता को व्हीलचेयर पर बिठाकर मतदान केंद्र पहुंचे। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार ने भी मतदान किया।

राहुल और सोनिया गांधी ने भी डाला वोट

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ दिल्ली में वोट डाला। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, मतदान जिम्मेदारी और शक्ति दोनों है। भारत दुनिया का सबसे जीवंत, सक्रिय और प्रभावी लोकतंत्र है।

पश्चिम बंगाल में हिंसा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने परिवार संग मतदान किया। छठे चरण में पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबर सामने आई। वहीं जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पीडीपी प्रमुख और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE