Sirsa News : माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा वन भोजन का कार्यक्रम आयोजित

0
159
Sirsa News : माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा वन भोजन का कार्यक्रम आयोजित
ऐलनाबाद में वन भोजन कार्यक्रम में उपस्थित माहेश्वरी समाज की महिलाएं।

(Sirsa News) ऐलनाबाद। स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा शहर की हनुमानगढ़ रोड पर बने योग साधना मंदिर में वन भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष ममता जाजू ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज की अधिकांश महिलाओं ने सहभागिता की।

मंडल के सभी सदस्य अपने अपने घरों से लजीज व्यंजन लाए और सभी ने सामूहिक भोजन किया।इसके अलावा महिलाओं के लिया अनेक खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी ने इस कार्यक्रम का आनंद उठाया। उन्होंने वन भोजन का महत्व बताते हुए इसे भविष्य में भी लगातार जारी रखने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष ममता जाजू, कांता पेड़ीवाल, प्रियंका सोमानी, पुष्पा पेड़ीवाल, सरला जाजू, सपना मालानी, मीनाक्षी राठी, पारुल डागा, सोनम जाजू, सारिका डागा, रितु जाजू, पूजा बिहानी, ज्योति जाजू, रेखा करनानी, सुमन सिंगची सहित माहेश्वरी समाज की अन्य कई महिलाएं भी उपस्थित थी।

यह भी पढ़े : Sirsa News : जनता कन्या पी. जी. महाविद्यालय में कराया हवन यज्ञ