चंडीगढ़ : सिंधु अपना रियो ओलम्पिक का रिकार्ड तोड़ेगी और इस बार भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगी : अनिल विज

0
345
anil vij
anil vij

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़ :
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने टोक्यो ओलम्पिक में भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर आशा व्यक्त की है कि वह अपना रियो ओलम्पिक का रिकार्ड तोड़ेगी और इस बार भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगी।
विज ने आज ट्वीट करके कहा कि पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन में प्री-क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। आशा है कि वह अपना ही रियो ओलंपिक रिकार्ड तोड़ देंगी और इस बार भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगी।
उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पीवी सिंधु एक आसान जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गई हैं।
भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलम्पिक में एक और पड़ाव पार कर लिया है। उन्होंने अपने आज के मुकाबले में हांगकांग की चीयूंग नगन यी को 2-0 से हरा दिया है। सिंधु ने पहला गेम 21-9 और दूसरा गेम 21-16 से जीता। सिंधु की इस ओलंपिक में ये दूसरी जीत है और वह नाकआउट स्टेज में पहुंच गई हैं। सिंधु से भारत को गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

SHARE