Shravani Upakarma Festival : ब्राह्मण सभा द्वारा 31 अगस्त को मनाया जाएगा श्रावणी उपाकर्म पर्व

0
162
श्रावणी उपाकर्म पर्व
श्रावणी उपाकर्म पर्व

Aaj Samaj (आज समाज), Shravani Upakarma Festival, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 अगस्त 2023 गुरुवार को प्रातः 7:15 बजे श्री ओम साईं राम स्कूल महेंद्रगढ़ के तरणताल में श्रावणी उपाकर्म पर्व मनाया जाएगा। यह श्रावणी उपाकर्म टीकम शर्मा शास्त्री द्वारा विधि विधान से करवाया जाएगा।

सभी विप्र बंधु इसमें सादर आमंत्रित हैं। ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य ने बताया कि सनातन परंपरा में श्रावण मास की पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले श्रावणी उपाकर्म का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है क्योंकि इस महापर्व का संबंध उस पवित्र ब्रह्मसूत्र से है जिसके तीन धागे देवऋण, पितृऋण और ऋषिऋण के प्रतीक माने जाते हैं।

श्रावणी उपाकर्म को आत्मशुद्धि का पर्व माना जाता है

ब्रह्मसूत्र, यज्ञोपवीत या फिर कहें जनेऊ से जुड़ा पर्व साल भर में एक बार आता है, इसलिए हिंदू धर्म में विशेष कर ब्राह्मण समुदाय के लोग इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस श्रावणी उपाकर्म को आत्मशुद्धि का पर्व माना जाता है। ब्राह्मण सभा के प्रधान ने बताया की यगोपवित संस्कार के बाद हवन-यज्ञ होगा तदुपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा। सभी विप्र बंधु इस श्रावणी उपाकर्म पर सादर आमंत्रित है।

यह भी पढ़ें : Shri Jain Shvetambara Mahasabha : नमस्कार महामंत्र के जाप से अष्ट सिद्धि, नवनिधी की प्राप्ति होती है : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री

यह भी पढ़ें : All Haryana Government : ऑल हरियाणा सरकारी, अर्द्ध सरकारी चालक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव 27 अगस्त को

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE