Show Cause Notice: कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र चौहान के खिलाफ कारण बताओं नोटिस असंवैधानिक : शमशेर ठाकुर

0
727

आज समाज डिजिटल, राजगढ़:

Show Cause Notice: हिमाचल प्रदेश पटवार एवं कानूनगो भू व्यवस्था संघ के प्रदेशाध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर ने संयुक्त कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र चौहान को शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए कारण बताओं नोटिस को हिमाचल प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी एवं दमनकारी नीतियों का परिणाम करार दिया है।

Read Also: Disobeying Order Of The Supreme Court: रिजर्व फॉरेस्ट एरिया से सड़क निकालना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवेहलना

संयुक्त कर्मचारी महासंघ का गठन कर्मचारी वर्ग के हितों के लिए Show Cause Notice

उन्होने बताया कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ का गठन कर्मचारी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए तथा कर्मचारी के साथ होने वाले अन्याय से लड़ने के लिए किया गया है। संयुक्त कर्मचारी महासंघ अपने किसी भी कर्मचारी साथी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा।

वीरेन्द्र चैहान के खिलाफ कारण बताओं नोटिस जारी करके सरकार विभाग के माध्यम से समूचे कर्मचारी वर्ग को धमकाने की कोशिश की जा रही हैं ताकि कोई भी कर्मचारी संगठन सरकार हिमाचल प्रदेश द्वारा अधिसूचित कर्मचारी विरोधी छ्ठे वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ आवाज बुलंद न सके। उन्होने कहा कि शायद सरकार भूल गई कि हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ का जन्म ही अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से हुआ है।

Read Also: 25 Bikes Burnt: बजाज के शोरूम में लगी भीषण आग, 25 मोटरसाइकिल जल कर राख

छठा वेतन आयोग लागू न होने तक जारी रहेगा विरोध Show Cause Notice

शमशेर सिंह ठाकुर ने कहा कि जब तक हिमाचल प्रदेश सरकार पंजाब की तर्ज पर छठे वेतन आयोग को लागू नहीं करती महासंघ हिमाचल प्रदेश सरकार का विरोध करता रहेगा। हिमाचल प्रदेश पटवार एवं कानूनगो भू व्यवस्था संघ की राज्य कार्यकारिणी वीरेन्द्र चौहान के खिलाफ शिक्षा विभाग द्वारा की गई कार्यवाही को तुरन्त प्रभाव से बंद करें।

संयुक्त कर्मचारी महासंघ द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार को छठे वेतन आयोग में विसंगतियों के उन्मूलन हेतु सुझाए गए उपायों तथा विकल्पों के अनुरूप संशोधित अधिसूचना जारी करने की सरकार मांग करती हैं ताकि कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का लाभ मिल सके।

Read Also: Fraud Case Registered Against Candidate: बसपा टिकट पर नामांकन पत्र भरने वाले दूसरे उम्मीदवार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Also Read : Union Budget 2022 केंद्रीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य

Read More : Cyber Fraud Case in Sampla सरकारी स्कूल का मास्टर बता फर्नीचर विक्रेता से साइबर ठगों ने ठगे 92 हजार

Also Read : Union Budget 2022 केंद्रीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE