Share Stock Market Update 23 Feb 2022 शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 225 की बढ़त

0
764
Share Stock Market Update 23 Feb 2022
Share Stock Market Update 23 Feb 2022

Share Stock Market Update 23 Feb 2022 शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 225 की बढ़त

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली

Share Stock Market Update 23 Feb 2022 : शेयर बाजार में मजबूती , सेंसेक्स 225 की बढ़त के साथ 57520 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी के साथ निफ्टी 65 अंकों के उछाल के साथ 17157 पर है। लेकिन अभी भी जियोपॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है।

Share Stock Market Update 23 Feb 2022

यूक्रेन के 2 प्रांतों को अलग देश की मान्यता देने के बाद अमेरिका सहित कई देशों ने रूस पर आर्थिक पाबंदी लगाई है। हालांकि अच्छी बात यह है कि विशेषज्ञ रूस और (Share Stock Market Update 23 Feb 2022)  यूक्रेन के बीच युद्ध की आशंका से भी इनकार नहीं कर रहे हैं। इससे पहले सेंसेक्स आज 332 अंक ऊपर 57,632 पर खुला था।

खुलते ही बाजार का ऊपरी और निचला स्तर

पहले घंटे में इसने 57,694 का ऊपरी और 57,590 का निचला स्तर बनाया। गिरने वाले में एकमात्र लार्सन एंड टुब्रो है। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और बजाज फाइनेंस 1-1% ऊपर हैं। सेंसेक्स के 92 शेयर्स पर अपर और 188 पर लोअर सर्किट लग चुका है। (Share Stock Market Update 23 Feb 2022) इसी के साथ सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 256.93 लाख करोड़ रुपए है। मंगलवार को यह 254.76 लाख करोड़ रुपए था।

सेंसेक्स 30 के 27 शेयर हरे निशान में

Share Stock Market Update 23 Feb 2022

सेंसेक्स 30 के 27 शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। वहीं आज के कारोबार में लगभग हर सेक्टर में हरियाली नजर आ रही है। निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स आधे फीसदी से ज्यादा मजबूत हुए हैं जबकि आटो और मेटल इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की तेजी है। रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। आईटी, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में भी खरीदारी है।

Also Read : : उत्तर भारत में आज बारिश की संभावना

SHARE