Weather Update Today : उत्तर भारत में आज बारिश की संभावना

0
639
Weather Update
Weather Update

Weather Update Today

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली
उत्तर भारत में अब मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। लोगों को सर्दी से रहत मिलनी शुरू हो गयी है। यदि मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड में भी संभावना जताई जा रही है। इससे मौसम बदल सकता है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यदि बात की जाये राजधानी की तो आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Weather Update Today

उत्तराखंड का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और आज यंहा बारिश होने की संभावना है इसके साथ ही मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में भी हलकी बरसात हो सकती है। यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जम्मू में आज बारिश होने की संभावना है यहां का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यदि बात राजस्थान के जयपुर की करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। और आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

Weather Update Today

Read Also : Will Open Center Of Excellence For Training Commercial Drivers कमर्शियल-ड्राइवरों को प्रशिक्षण के लिए खोलेंगे ‘सेन्टर ऑफ एक्सेलेंस’ : दुष्यंत चौटाला

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE