शहजादपुर: शहीद माम चन्द की प्रतिमा पर भाजपा मंडल प्रधान संजीव गुर्जर व डीएनटी बोर्ड के सदस्य अशोक पाल ने माल्यार्पण किया 

0
371
BJP officials garlanding the statue of martyr Mam Chand
BJP officials garlanding the statue of martyr Mam Chand
नवीन मित्तल, शहजादपुर: 
शहजादपुर, 13 अगस्त: गांव सौंतली में स्थित शहीद माम चन्द की प्रतिमा पर भाजपा मंडल प्रधान संजीव गुर्जर व हरियाणा घुमन्तु जाति विकास बोर्ड के सदस्य अशोक पाल ने पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मंडल प्रधान संजीव गुर्जर ने कहा कि शहीदों एवं महापुरूषों को हमें सदैव याद रखना चाहिए। जिनकी बदौलत हम आजादी की खुली हवा में सांस ले पा रहें हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे सैनिकों ने दुश्मन से लौहा लेते हुए सदैव उन्हें पराजित किया हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों को सम्मान देने के लिए ही भाजपा द्वारा शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा प्रदेश भर में निकाली जा रही हैं।
इस अवसर पर डीएनटी बोर्ड के सदस्य अशोक पाल ने कहा कि जो देश और कौम अपने शहीदों एवं महापुरूषों को भूल जाती हैं, उनका पतन जल्द हो जाता हैं। उन्होनें कहा कि हमें अपने बच्चों को शहीदों एवं महापुरूषों की जीवनीयों से अवगत करवाना चाहिए और उनमें देश भक्ति की भावना का जज्बा पैदा करना चाहिए, जिससे वे देश का एक अच्छा नागरिक बन समाज और देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर महामंत्री सुरेन्द्र राणा बड़ी बस्सी, किसान मोर्चा शहजादपुर मंडल अध्यक्ष गुरनाम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और शहीद के परिजन मौजूद रहें। इस अवसर पर शहीद के परिजनों को भी सम्मानित किया गया और उसके उपरान्त सभी पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने नारायणगढ़ में आयोजित शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में शिरकत की।
SHARE