शाह सतनाम जी राम ए खुशबू आश्रम में बनाए 3100 मास्क : Shah Satnam Ji Ram A Khushboo Ashram

0
741
Shah Satnam Ji Ram A Khushboo Ashram
Shah Satnam Ji Ram A Khushboo Ashram

मनोज वर्मा, कैथल:
Shah Satnam Ji Ram A Khushboo Ashram : पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में गुरु का सातवां पावन पत्र आने से जहां समूचे कैथल ब्लॉक सहित अन्य 8 ब्लॉकों में खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

45 मेंबरों ने दिया योगदान Shah Satnam Ji Ram A Khushboo Ashram

दूसरी तरफ पिता ने जो सातवें पावन पत्र में जो हुक्म किए हैं उनसे अभिभूत होकर आज कैथल ब्लॉक की 45 मेंबर बहनों व अन्य सुजान बहनों ने मिलकर पिता के पत्र को उनके वचन मानते हुए एक ही दिन में 3100 मास्क बनाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर शाह सतनाम जी राम ए खुशबू आश्रम कैथल में सुबह से ही सैकडों की संख्या में सुजान बहनों ने सिलाई मशीनें लगाकर और पंडाल में एक साथ बैठकर पिता के वचनों पर अमल करते हुए श्रमदान करते हुए और परमार्थ करते हुए 3100 मास्क अपने हाथों से बना दिए। इतना ही नहीं इन मास्कों को वितरण आगामी 25 जनवरी को किया जाएगा।

इन सदस्यों ने बनाए मास्क Shah Satnam Ji Ram A Khushboo Ashram

इस अवसर पर 45 मेंबर संतोष बहन, 45 मेंबर सुनीता बहन, रूबी इंसा, पूजा इंसा, कोमल इंसा, ममता इंसा, अनीता इंसा, शान्ति इंसा, सलोचना इंसा, पूनम इंसा, सीमा इंसा, साक्षी इंसा, कुसुम इंसा, अनीता गोयल इंसा, परविन्द्र इंसा, सुनीता इंसा, गीता इसां, सुदेश इंसा, संतरो इंसा, काजल इंसा, शीला इंसा, बिमला इसां, केलो इंसा, कंचन इंसा, पूजा ढंीगडा इंसा, उर्मिल इंसा आदि बहनों ने अपने कर कमलों से यह मास्क बनाने का कार्य किया है।

यह मानवता भलाई में 137वां काम Shah Satnam Ji Ram A Khushboo Ashram

सुबह से लेकर देर सांय तक मानवता भलाई के इस 137वें कार्य को बखूबी तन, मन, धन की सेवा से फलीभूत किया है। उनके इस जज्बे को सलाम करते हुए कैथल ब्लॉक की समूची साध संगत ने भूरी भूरी प्रशंसा की है और पिता जी के वचनों पर अमल करते हुए अपनी आस्था को और अधिक प्रगाढ़ बनाने का कार्य किया है।

Shah Satnam Ji Ram A Khushboo Ashram

Also Read : रेल यात्रियों को अब पोस्ट ऑफिस से मिलेगा कन्फर्म टिकट, ये है तरीका

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE