आईटीआई कॉलेज में आयोजित किया गया सेमिनार Seminar At ITI College

0
490
Seminar At ITI College
Seminar At ITI College

Seminar At ITI College

आज समाज डिजिटल, पठानकोट
Seminar At ITI College : आई.टी.आई वूमेन पठानकोट में एसएसपी पठानकोट के दिशा निर्देशानुसार पंजाब पुलिस की ओर से लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें विशेष तौर पर सीआईडी जगदीश, वुमन सैल सिटी एएसआई कविता, लेडी कांस्टेबल सोनम, लेडी कांस्टेबल रजिया, लेडी कांस्टेबल नवप्रीत कौर, लेडी कांस्टेबल रनवीर कौर आदि टीम भी मौजूद रहे। इस दौरान पंजाब पुलिस की ओर से स्कूल की छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Also Read : बिजली वितरण में 17वें स्थान से 5वें नम्बर पर आया हरियाणा

आत्मरक्षा के लिए अवगत करवाया गया 

इसके साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के लिए अलग-अलग तरीकों के बारे में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि कभी भी इमरजेंसी में पंजाब पुलिस द्वारा जारी नंबर 181,112 एवं शक्ति एप के जरिए पुलिस से संपर्क किया जा सकता है, जिसके बारे में भी छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर आना जरूरी है ताकि वह किसी भी मुसीबत के सामने उसका डटकर सामना कर सकें। वहीं समाज सेवक विजय पासी ने भी लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए प्रेरित किया।

Seminar At ITI College

Also Read : रोहतक पुलिस ने मनाया “पुलिस उपस्थिति दिवस” Police presence Day

Also Read : व्यापार के साथ समाज के लिए नेक कार्य कर रहा है जिला व्यापार मंडल पठानकोट : अश्वनी शर्मा Statement of Ashwani Sharma

SHARE