SDM Harshit Kumar : ऐच्छिक ग्रांट की राशि का चेक सौंपा

0
230
चेक सौंपते एसडीएम हर्षित कुमार।
चेक सौंपते एसडीएम हर्षित कुमार।

Aaj Samaj (आज समाज), SDM Harshit Kumar , नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
एसडीएम हर्षित कुमार आईएएस ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से ऐच्छिक अनुदान के तहत भेजी गई 2 लाख रुपए की राशि का चेक आज लाभार्थी को सौंपा। यह चेक नीलम देवी पत्नी लख्मीचंद गांव सुरेती पिलानिया तहसील सतनाली जिला महेंद्रगढ़ को सौंपा। वहीं दूसरा चेक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री हरियाणा सरकार ओम प्रकाश यादव की ओर से ऐच्छिक अनुदान के तहत भेजी गई 2 लाख रुपए की राशि का चेक आज लाभार्थी को सौंपा। यह चेक बाबा रूपादास जी जन सेवा समिति पालड़ी पनिहारा तहसील व जिला महेंद्रगढ़ को सौंपा।

वहीं तीसरा चेक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री हरियाणा सरकार ओम प्रकाश यादव की ओर से ऐच्छिक अनुदान के तहत भेजी गई 21 लाख रुपए की राशि का चेक आज लाभार्थी को सौंपा। यह चेक राव सुल्तान सिंह शिक्षा समिति बलायचा तहसील व जिला महेंद्रगढ़ को सौंपा।

यह भी पढ़े  : Health Department की ओर से 18 से 24 तक अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह का आयोजन

यह भी पढ़े  : Farmer Producer Group : किसान उत्पादक समूह से जुड़कर किसान उठाएं लाभ

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE