एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने किया चूहडपर कलाँ विद्यालय का औचक निरीक्षण

0
363
SDM Bilaspur Jaspal Singh Gill did surprise inspection of Chuhadpar Kalan school
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
  • बच्चे पढ़ लिख कर बने देश के जिम्मेदार नागरिक –एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल
बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल व खंड शिक्षा अधिकारी छछरौली अशोक कुमार की संयुक्त टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चूहडपुर कलां का औचक निरीक्षण किया। एसडीम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने औचक निरीक्षण में चूहडपुर विद्यालय में अनुशासन बहुत अच्छा पाया। लड़के और लड़कियों के शौचालय स्वच्छ पाए गए। कक्षा 8 को अध्यापक स्मार्ट कक्षा के माध्यम से पढ़ा रहे थे।

12वीं के बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जा रही

रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला व्यवस्थित पाई गई। पायलट प्रोजेक्ट के तहत चल रहे सिविल कार्य प्रगति शील पाएं गए,एसडीम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने अध्यापकों को वार्षिक परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को और अधिक से अधिक समय देकर तैयारी करवाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि बच्चों के जीवन का एक वर्ष बर्बाद ना हो। कक्षा में बच्चों से बातचीत करते हुए बच्चों को भी अब अपने समय का अधिक से अधिक उपयोग पढ़ाई करने में लगाने के लिए प्रेरित किया  ताकि वे आने वाले समय में देश के पढ़े लिखे एवं योग्य नागरिक बनकर देश की उन्नति में सहयोगी बने, कंप्यूटर की कक्षा में 12वीं के बच्चों को पाठयक्रम देकर कंप्यूटर की शिक्षा दी जा रही थी।
औचक निरीक्षण के दौरान चुहडपुर कलां सरकारी विद्यालय में 2 कमरों में ग्रीन बोर्ड की हालत खराब पाई गई और कक्षा 6 एवं 7 की विज्ञान की कक्षा एक साथ एक कमरे में ही ली जा रही थी। एसडीम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने इस बारे में विद्यालय प्रधानाचार्य को इन कमियों के बारे में सूचित करने के लिए कहा और कहा कि यह कमियां जल्द से जल्द दूर की जाएं,खंड शिक्षा अधिकारी छछरौली अशोक कुमार ने कहा कि सरकारी विधालयों में बच्चों को पढाई लिखाई के लिए साफ,स्वचछ वातावरण उपलब्ध करवाया जा रहा है,बच्चों को आधुनिक टैबलेट के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है।
SHARE