कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के लिए सरकार कर रही है काम: मनोहर

0
227
Government is working to develop Kurukshetra as a tourist destination: Manohar

इशिका ठाकुर,कुरुक्षेत्र :

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के मीडिया सेंटर का उदघाटन, कुरुक्षेत्र 48 कोस के तीर्थो पर होंगे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र एक पावन और ऐतिहासिक धरा है, इस भूमि के कण-कण में पर्यटन की तस्वीर को देखा जा सकता है, इसलिए राज्य सरकार कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रुप में अंतर्राष्टï्रीय स्तर के रुप में विकसित करने का काम कर रही है। इस भूमि के तीर्थो को श्रीकृष्णा सर्किट के तहत विकसित किया जा रहा है। इसके तहत करोड़ों रुपए का बजट भी जारी किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 के शानदार आयोजन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सभागार में बनाए गए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के मीडिया सेंटर का उदघाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विजय सिंह दहिया, उपायुक्त शांतनु शर्मा, एसपी सुरेंद्र भौरिया, एडीसी अखिल पिलानी, एडीपीआर डा. कुलदीप सैनी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी चंद्रकांत कटारिया ने विधिवत रुप से 19 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक चलने वाले मीडिया सेंटर का शुभारम्भ किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 के शानदार आयोजन पर प्रशासन, मीडिया, समाज व धार्मिक संस्थाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का आयोजन 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक किया जा रहा है, इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

हरियाणा की संस्कृति और धरोहर को तरोताजा किया

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 के इस स्वरुप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना साकार हो रहा है। कुरुक्षेत्र पावन और ऐतिहासिक धरती है, इस धरा से भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया और इस धरती पर महाराजा हर्षवर्धन, मां भद्रकाली मंदिर, ब्रहमसरोवर, ज्योतिसर और कई दर्शनीय स्थल हरियाणा की संस्कृति और धरोहर को तरोताजा कर रहे है। इस पर्यटन स्थली को ओर आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर्यटन स्थली को श्रीकृष्णा सर्किट के तहत विकसित किया जा रहा है, ज्योतिसर में भगवान श्रीकृष्ण का विराट स्वरुप स्थापित किया गया है। इसके अलावा 48 कोस के तीर्थों का भी विकास किया जा रहा है। सरस्वती उदगम स्थल पर भी बांध बनाया जाएगा ताकि इस बांध के माध्यम से पवित्र सरस्वती नदी को प्रतिकात्मक रुप में धरातल लाया जा सके।

इस मौके पर उपस्थित 

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को लेकर 48 कोस के 75 तीर्थों पर भव्य कार्यक्रम होंगे और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सैमिनार में विभिन्न देशों के शोधार्थी भी आनलाईन प्रणाली से जुड़ेंगे। इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मीडिया के सहयोग की निहायत जरुरत होगी। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह, भाजपा के महामंत्री डा. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, महामंत्री रविंद्र सांगवान, केडीबी सदस्य सौरभा चौधरी, केसी रंगा, मोहिंद्र सिंगला, सुशील राणा, उपेंद्र सिंघल, विजय नरुला, सुरेश सैनी कुक्कू सहित अन्य अधिकारी गण और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़े: उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बेसहारा पशुओं पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान का शुभारंभ

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE