Sawan Kripal Spiritual Mission : संत राजेंद्र सिंह महाराज के जन्मदिन 71 बहन भाइयों ने किया रक्तदान

0
156
Sawan Kripal Spiritual Mission
Aaj Samaj (आज समाज),Sawan Kripal Spiritual Mission, पानीपत : सावन कृपाल रूहानी मिशन के कृपाल आश्रम नूर वाला पानीपत में दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह महाराज एवं मौजूदा सरकार संत राजेंद्र सिंह महाराज का पावन जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया।  इस उपलक्ष में रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से 71 यूनिट रक्त लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार अवतार सिंह के सत्संग से हुई इसमें संत राजेंद्र सिंह महाराज की तालीम से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि हम सब बहुत ही खुश नसीब है कि संत राजेंद्र सिंह जी महाराज ने हमें अध्यात्म के रास्ते पर चलाया ऐसे संत महापुरुष दुनिया में हमें परमात्मा से जोड़ने के लिए आते हैं। वह हमें बार-बार हमारे वास्तविक रूप आत्मा के बारे में समझते हैं और हमें एक सदाचारी जीवन के लिए प्रेरित करते हैं।

सत्संग में बताया राम चार प्रकार के होते हैं, एक राम जो दशरथ का बेटा दूसरा राम मन है, जो घट-घट के अंदर है तीसरा राम काल है, जिसका यह है त्रिलोक या तीन गुणों का प्रसारा और चौथा राम इन सबसे त्रिगुणी यानी तीनों गुना से न्यारा है। आश्रम में बाल सत्संग के बच्चों ने महाराज की जीवनी पर अच्छे-अच्छे भजन बोल और सारी संगत का मन मोह लिया बच्चों ने संगत से शपथ दिलाई कि हम हर सत्संग में पहुंचेंगे और उसे ध्यान से सुनकर अपने जीवन का आचरण करेंगे। प्रधान सरदार राजा सिंह ने कहा की महाराज हमें निष्काम सेवा के बारे में बताते हैं, जितनी हो सके आप निष्काम सेवा करें और रक्तदान के बारे में कहा कि आपके द्वारा दिया गया। रक्त किसी अजनबी की जान को बचाएगा। यह बहुत बड़ा निष्काम सेवा का कार्य है। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमी नहीं आती और यह 24 घंटे में पूरा हो जाता है आप जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा निष्काम सेवा करें। इस अवसर पर प्रधान राजा सिंह, योगराज, सतीश सचदेवा, राकेश मुथरेजा, जोगिंदर नरूला और पूरी संगत में सहयोग किया।

 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE