Savitribai Phule Birth Anniversary सदी की महान महिला समाज सुधारक सावित्री बाई: रमेश सैनीे

0
673
Savitribai Phule Birth Anniversary

प्रवीण वालिया, करनाल:

Savitribai Phule Birth Anniversary देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री वाई फुले को उनकी जयंती पर याद किया गया। कृतज्ञ समाज ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति जन जाति अल्प संख्यक महासंघ द्वारा करनाल के चांद सराय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला समाज सेवी ज्ञानो देवी ने की।

मुख्य अतिथि थे महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष Savitribai Phule Birth Anniversary

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति जन जाति अल्प संख्यक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश सैनी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण , डा. अंबेडकर कल्याण सभा के प्रधान अमर सिंह उपस्थित थे। सावित्री बाई फुले के चित्र पर सभी उपस्थित जनों ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। अपने संबोधन में श्रीमती साबित्री बाई फूले को इस सदी की सबसे बड़ी महिला समाज सुधारक बताया।

हमेशा समाजहित में किया काम Savitribai Phule Birth Anniversary

उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर समाज में पिछड़ों दलितों और समाज के कल्याण और सुधार के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि देश का पहला महिला स्कूल और कालेज की शुरूआत साबित्री बाई फुले ने की। उन्होंने सभी से फुले के बताए रास्ते पर चल कर काम करने की अपील की। इस अवसर पर कृष्ण कुटैल ने कहा कि आज सभी मिल कर धरातल पर काम करें। उन्होंने कहा कि अफसर जब तक कुर्सी पर रहते हैं। तब तक अपनी समाज से मुंह मोड़ते हैं। रिटायरमैंट के बाद समाज याद आता है। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि अमर सिंह ने कहा कि आज भी सावित्री बाई फुले का सपना साकार नहीं हुआ है । महिला शिक्षा में हमारा समाज काफी पीछे हैं। नारी सशक्तिकरण के लिए काम करने की जरूरत हैं। इस अवसर पर साहित्यकार राजेंद्र नाथ शर्मा ने भी सावित्री बाई फुले को इस सदी की महान नारी बताते हुए महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया।

ये लोग रहे शामिल Savitribai Phule Birth Anniversary

इस अवसर पर सजग समाज के प्रधान शमशेर संधु श्रमिक प्रकोष्ठ इनैलो के जिलाध्यक्ष महेंद्र नरवाल, ओम प्रकाश , राष्ट्रीय सैनी सभा के जिला प्रधान राकेश सैनी ,गुरु रविदास मंदिर सभा के वरिष्ठ उप प्रधान दया प्रकाश, मीनाक्षी सैनी, कौशलन, मीनाक्षी, राज वाला, संतरो, राहुल भुक्कल, मौजूद थे।

Read Also : गौड़ ब्राह्मण सेंट्रल स्कूल में वार्षिक महोत्सव Annual Festival

Read Also :Honor on Retirement: सरला शर्मा की सेवानिवृत्ति पर सम्मान से विदाई

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE