Hindu Organizations Protest Against Navjot Sidhu हिंदू संगठनों ने नवजोत सिद्दू की टिप्पणी का विरोध

0
548
Hindu Organizations Protest Against Navjot Sidhus

प्रवीण वालिया, करनाल:

Hindu Organizations Protest Against Navjot Sidhus विश्व हिंदू परिषद, धर्म जागरण समन्वय, बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू धार्मिक और सामाजिक संगठनों के नेतृत्व में सर्व समाज ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जमकर की नारेबाजी और प्रदर्शन भी Hindu Organizations Protest Against Navjot Sidhu

प्रदर्शन नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से हिन्दू देवी देवताओं पर की गई धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ था। इसको लेकर समग्र संस्थाओं के प्रतिनिधि सड़क पर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। हिन्दू समाज और संगठन के सदस्यों ने उपायुक्त के निर्देश पर ज्ञापन लेने पहुंचे करनाल तहसीलदार राजबक्श अरोड़ा को पूरी बात से अवगत करवाया और कानूनी कार्रवाई की मांग की।(Hindu Organizations Protest Against Navjot Sidhu)  हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सिद्धू के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो उनकी ओर से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। गौरतलब है की कई दिन पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दू ने हिन्दू लोक देवता जाहरवीर गोगा के बारे में आपत्तिजनक बाते बोली थी जिसके बाद से देश भर में हिन्दू संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिन्दू संगठन उनके खिलाफ समाज में विघटन का आरोप लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि नवजोत सिंह सिद्धू अपने शब्द वापस लेते हुए माफी मांगे, अन्यथा सभी संगठन बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन में ये लोग हुए शामिल hindu Organizations Protest Against Navjot Sidhu

प्रदर्शन में हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक दलपत सिंह कादयान, धर्म जागरण के प्रदेश प्रमुख अशोक शर्मा, राजेश लाम्बा, सुरेश शर्मा, रमेश मिढा, राजन अरोड़ा, राहुल भटनागर, प्रिंस कपूर, बिट्टू भारती, भीष्म राणा, जिले सिंह, राम कुमार, हरीश भूटानी, राजेश कथूरिया , सुधीर चौहान, कैलाश चौहान और वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे।

Read Also : गौड़ ब्राह्मण सेंट्रल स्कूल में वार्षिक महोत्सव Annual Festival

Read Also :Honor on Retirement: सरला शर्मा की सेवानिवृत्ति पर सम्मान से विदाई

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE