सर्व ब्राह्मण सभा की बैठक आयोजित 

0
82
Sarva Brahmin Sabha meeting held
Aaj Samaj (आज समाज), पानीपत :  जीटी रोड स्काईलार्क में शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण सभा की एक बैठक हुई, जिसमें प्रधान राम रतन शर्मा की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ब्राह्मण समाज के परिवार को बड़ा करने का कार्य किया गया। ब्राह्मण मुख्यमंत्री की विशेष मांग रखी गई, राम रत्न शर्मा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण सभा के जिला कानूनी सलाहकार कृष्ण दत्त शर्मा एडवोकेट को बनाया गया है। और जिला उपप्रधान जेपी गौड़ को नियुक्त किया गया। इसके अलावा युवा जिला उपप्रधान राज नारायण शर्मा को बनाया गया, जबकि जिला प्रभारी सचिव पंडित ईश्वर शर्मा और जिला सचिव प्रभारी सोम दत्त शर्मा को बनाया गया। वार्ड 3 के अध्यक्ष अशोक शर्मा को, हलका इसराना का उपाध्यक्ष राकेश शर्मा को नियुक्त किया गया, और विष्णु शर्मा को मतलोडा का ब्लॉक अध्यक्ष, दीपक वशिष्ठ को समालखा का युवा प्रधान, नीरज शर्मा को वार्ड 07 का अध्यक्ष बनाया गया। सैकड़ों लोगों को जिम्मेदारियां दी गई। प्रधान राम रतन शर्मा ने कहा कि आगामी 14 जनवरी को काला आम्ब पर मनाए जाने वाले सूर्य दिवस में ब्राह्मण समाज की अनदेखी बर्दाश्त नहीं। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता वकील राजेश कौशिक, युवा जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, इसराना हलका अध्यक्ष रामचन्द्र अलीपुर, शहरी प्रधान अजय शर्मा, विनोद सरपंच नारायण, नवीन शर्मा, युवा इसराना अध्यक्ष बलराज शर्मा, धर्मवीर शर्मा और आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
SHARE