UPSC परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

0
2058
UPSC Exam 2021 Result Declared
UPSC Exam 2021 Result Declared

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया हैं। इस बार यूपीएससी परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। यूपीएससी मेंस परीक्षा 2021 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ( upsc.gov.in) पर चेक कर सकते हैं।

श्रुति शर्मा ने किया टॉप

UPSC Exam 2021 topper
UPSC Exam 2021 topper

श्रुति शर्मा के बाद अंकिता अग्रवाल ने दूसरा स्थान और गामिनी सिंघला ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यूपीएससी सीएसई 2021 के अंतिम नतीजे में कुल 685 केंडीडेटस के चयन की घोषणा की गई है। वहीं 80 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से चयन के लिए रिकमन्ड किया गया है। इसके अलावा एक अभ्यर्थी के नतीजे पर फिलहाल रोक लगायी गई है।

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट

परीक्षार्थियों के अंकों की घोषणा नतीजे के तकरीबन 15 दिनों बाद की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिए गए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के जरिए, आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व ग्रुप ए व ग्रुप बी के 749 पदों को भरा जाएगा।

हर वर्ष आईएएस और आईपीएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

तीन चरणों में परीक्षा 

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE