गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के छात्र ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय पेनचाक सिलाट प्रतिस्पर्धा में जीता रजत पदक

0
987
Gaur Brahmin Degree College
Gaur Brahmin Degree College

आज समाज डिजिटल, Rohtak News: गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज,रोहतक के बीए प्रथम वर्ष के छात्र ऋतिक ने अखिल भारतीय विद्यालय पेनचाक सिलाट प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर महाविधालय,विश्वविद्यालय व प्रदेश का नाम रौशन किया।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस की घोषणा: बुजुर्गों को मिलेंगे हर रोज 200 रुपये

24 से 26 मई तक जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता 24 से 26 मई तक जम्मू एंड कश्मीर के जम्मू विश्वविधालय में आयोजित हुई थी। आज पदक जीतकर कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य व कॉलेज खेल समिति द्वारा किया विधार्थी का स्वागत किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने स्वागत करने के बाद विधार्थी की हैसला हफ्जाई करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने इस मौके पर अपने विचार रखते हुए कहा हमारी शिक्षा पद्धति में अन्य विषयों के साथ ही खेलकूद का भी समावेश किया जाता है। वस्तुतः खेल मनोरंजन और शक्ति के सम्पूरक हैं।

खेलने से शारीरिक एवं बौद्धिक विकास

खेलों से खिलाड़ियों का शरीर स्वस्थ तथा मजबूत बनता है, उनके शरीर में चुस्ती, स्फूर्ति और शक्ति आती है। खेलने से शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। खेलों में भाग लेने से मानसिक तनाव कम हो जाता है, शरीर के पूर्ण स्वस्थ होने से उसमें रोग–निरोधक क्षमता आ जाती है।खेल–भावना के कारण हार और जीत को सहजता से लिया जाता है तथा परस्पर मैत्री भावना का विकास होता है। खेलों से ओजस्वी एवं उदात्त स्वभाव के साथ सहजता का गुण आ जाता है। प्रतिस्पर्धा बढ़ने से लक्ष्य प्राप्त करने की भावना इससे बढ़ती है।

इस मौके पर ये सभी मौजूद रहे

इस मौके पर कॉलेज उपप्राचार्य डॉ अंजू शर्मा,डॉ सुखदेव शर्मा,तरुण वत्स,डॉ कपिल कौशिक व संजीव नांदल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है : मेयर रेनू बाला गुप्ता

SHARE