31को संयुक्त किसान मोर्चा मनाएगा विश्वासघात दिवस Sanyukt Kisan Morcha Will Celebrate Betrayal Day

0
666
Sanyukt Kisan Morcha Will Celebrate Betrayal Day
Sanyukt Kisan Morcha Will Celebrate Betrayal Day

31को संयुक्त किसान मोर्चा मनाएगा विश्वासघात दिवस Sanyukt Kisan Morcha Will Celebrate Betrayal Day

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:

Sanyukt Kisan Morcha Will Celebrate Betrayal Day : संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक किसान नेता जरनैल सिंह सांगवान की अध्यक्षता में अनाज मंडी जगाधरी में हुई। इसमें निर्णय लिया गया के संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 31 जनवरी को जगाधरी अनाज मंडी में इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ विश्वासघात दिवस मनाया जाएगा।

21 सदस्यों की कमेटी भी बनी

इसको लेकर जिला स्तर पर 21 सदस्यों की कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। इसमें जरनैल सिंह सांगवान, सुभाष गुर्जर, धर्मपाल सिंह चौहान, शिवकुमार संधाला, जगमाल सिंह शेरगढ़, सुरेश कुमार टोपरा, एडवोकेट जब्बार पोसवाल, राजकुमार बबला, नरेश कांबोज, गुरभजन सिंह मारवाखुर्द, विजयपाल गलौली, करणवीर सलेमपुर, संदीप संखेड़ा, मानसिंह पंजेटा, महिपाल चमरौड़ी, एडवोकेट साहब सिंह गुर्जर, गुलजार सिंह मलिक समेत चार अन्य सदस्यों का नाम तय किया गया।

नौ दिसंबर को केंद्र से हुआ था समझौता

किसान नेताओं ने कहा कि 9 दिसंबर को केंद्र सरकार ने किसान मोर्चा के साथ लिखित समझौता किया था। इसके अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए एक कमेटी का गठन किया जाना था,(Sanyukt Kisan Morcha Will Celebrate Betrayal Day) लेकिन आज तक गठित नहीं की गई। जो किसान आंदोलन में मारे गए उनके परिवारों को उचित मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की बात हुई थी। वह भी पूरी नहीं की गई। वहीं किसानों पर दर्ज केस अब तक वापस नहीं लिए गए। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने का काम कर रही है।

जनवरी में बारिश से हुआ नुकसान

जनवरी माह में हुई भारी बारिश में फसलों को काफी नुकसान हुआ। कई जगह फसलें पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं, लेकिन सरकार गिरदावरी नहीं करा रही । ताकि कहीं किसानों को मुआवजा न देना पड़ जाए। (Sanyukt Kisan Morcha Will Celebrate Betrayal Day) एक तरफ भाजपा नेता भाषणों में किसानों को लेकर बड़े बड़़े बयान देते हैं, वहीं दूसरी तरफ किसानों के लिए कुछ करते दिखाई नहीं देते। उनका कहना है कि किसान मोर्चा फिर से सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी में है।

मौके पर ये लोग रहे शामिल

मौके पर नैब सिंह, किरण पाल, समय सिंह, राजपाल, कर्ण पाल, मोहनलाल, रजनीश सांगवान, योगेश कुमार, जीत सिंह सांगवान, हरभजन सिंह संधू, संजय सिंह, प्यारेलाल तंवर, नसीर अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।

किसान तिरंगा यात्रा जगाधरी मंडी से

यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से गणतंत्र दिवस पर शहीद किसान-जवान तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। किसान यूनियन चढूनी गुट की ओर से यह यात्रा होगी। जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने बताया कि किसान आंदोलन में मारे गए सैकड़ों किसानों की याद में यह तिरंगा यात्रा होगी। यात्रा आज सुबह 10 बजे जगाधरी अनाज मंडी से शुरू होगी।(Sanyukt Kisan Morcha Will Celebrate Betrayal Day) वहीं भगत सिंह चौक से होते हुए अग्रसेन चौक पर होते हुए मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर पहुंचेंगी । इसमें किसान, मजदूर, व्यापारी अपनी बाइक और कारोें पर तिरंगे झंडे लगाकर हिस्सा लेंगे।

Also Read : अखिलेश यादव की कार रोक महिला ने छिड़का केरोसिन
Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE