सन्निहित सरोवर को दर्शनीय स्थल बनाने के लिए तैयार किया जाएगा नया प्रोजेक्ट:सुधा

0
306
Sannihit Sarovar Attraction
Sannihit Sarovar Attraction

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्र:
मंत्रौच्चारण के बीच विधायक सुभाष सुधा ने किया वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ, विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया वामन पुराण कथा का आरंभ, विधायक सुभाष सुधा ने मेले में चिकित्सा शिविर का भी उद्घाटन, ज्योतिसर गीता स्थली को विश्व पर्यटन स्थल के रुप में किया जाएगा विकसित।

2 दिवसीय वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ

Sannihit Sarovar Attraction
Sannihit Sarovar Attraction

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सन्निहित सरोवर को दर्शनीय स्थल के रुप में विकसित करने के लिए एक नया प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में शहर की समाज सेवी और धार्मिक संस्थाओं का योगदान लिया जाएगा और इस प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया जाएगा। सभी के साझे प्रयासों से प्रोजेक्ट बनाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा जाएगा और मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने का काम किया जाएगा। विधायक सुभाष सुधा मंगलवार को सन्निहित सरोवर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा की तरफ से वामन द्वादशी मेले को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा के मुख्य संरक्षक जयनारायण शर्मा, सभा के प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, महासचिव रामपाल शर्मा ने विधिवत रुप से मंत्रौच्चारण के बीच 2 दिवसीय वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ किया और द्वीप प्रज्जवलित करके वामन पुराण कथा का श्रीगणेश किया।

इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने सरस्वती आयुर्वेदिक कालेज एवं अस्पताल मोहाली द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर का विधिवत रुप से उद्घाटन किया। सभा द्वारा संचालित कुरुक्षेत्र वेद संस्कृत विद्यालय के आचार्य नरेश कौशिक के नेतृत्व में वेदपाठी ब्रह्मचारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ विधायक का अभिनंदन किया। इस दौरान सरस्वती आयुर्वेदिक अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज मोहाली के चिकित्सकों की टीम ने इस अवसर पर मेडिकल कैंप आयोजित किया। चिकित्सकों की टीम में डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. नितिका शामिल थे। कॉलेज की ओर औषधीय पौधे वितरित किए गए।

करीब 250 करोड़ रुपए का बजट पारित

विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। इस पावन धरा पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा द्वारा वामन द्वादशी मेले का आयोजन करके एक सराहनीय कार्य किया है। इस धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक और प्राचीन परम्परा का निर्वहन करके सभा ने सांस्कृतिक धरोहर को बचाने का एक अनोखा प्रयास किया है। इस संस्था के साथ-साथ मेले के आयोजन में जुड़ी दर्जनों संस्थाओं ने शहर वासियों को सरोवर के तट पर एकत्रित करके मेले को सफल बनाने का एक अद्भुत प्रयास भी किया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर गीता के उपदेश दिए। इस गीता स्थली ज्योतिसर को विश्व पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के लिए करीब 250 करोड़ रुपए का बजट पारित करवाया। हालांकि इस स्थल पर 55 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में विकास कार्यों में कभी कमी नहीं आने दी जाएगी। वामन द्वादशी मेला कुरुक्षेत्र का समर्पित संकल्पित भाव है। इस वामन द्वादशी मेले में नगर की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का सद्भाव प्राप्त हुआ है। वामन द्वादशी का मेला कुरुक्षेत्र का गौरव है। तीर्थ जीवंत परंपरा है। भारतीय परंपराओं में वामन भगवान का अवतार भगवान विष्णु का मानव के रूप में प्रथम अवतरण है। गीता जयंती ने जिस प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्वरूप पाया है उसी प्रकार वामन द्वादशी का यह मेला भी विशाल रूप धारण करेगा।

सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा ने विधायक सुभाष सुधा का स्वागत करते हुए कहा कि सभा और शहर की दर्जनों संस्थाओं की प्रेरणा से वामन द्वादशी मेले का पुन जागरण हुआ है। सन्निहित सरोवर पर सभा की ओर से संध्या कालीन आरती शुरू की गई है। जय नारायण शर्मा ने मेले में सहयोग देने के लिए सभी तीर्थ पुरोहितों, केडीबी तथा नगर की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने किया।

सुभाष सुधा को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया

इस कार्यक्रम के अंत में सभा की तरफ से विधायक सुभाष सुधा को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में सभा की तरफ से विधायक सुभाष सुधा व मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा ने डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, डा. नेहा शर्मा, डा. नितिका अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर केडीबी सदस्य राजेश शांडिल्य, श्रीप्रकाश मिश्रा, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, कृष्ण कुमार कौशिक, डा. सत्यदेव, यशवेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, नितिन भारद्वाज, विश्वकांत, डा. राममेहर अत्री, ओम गोपाल शर्मा, राजीव शर्मा, हन्नी शर्मा, एमके मोदगिल, सरंक्षक सीता देवी, निशी गुप्ता, सत्या शर्मा, राजेश वत्स, कथावाचक आचार्य शुकदेव, अशोक भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ये भी पढ़ें : सहायक उप निरीक्षक को मिली पदोन्नति

ये भी पढ़ें : रिलायंस 30.2 करोड़ डॉलर में सोलर कंपनी – सेंसहॉक का अधिग्रहण करेगी

ये भी पढ़ें : महिला विकास निगम के ऋणी उपभोक्ताओं को दिया कर्ज मुक्त होने का अवसर:शांतनु

ये भी पढ़ें : सभी बीपीएल परिवारों को मिलेगा अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना का लाभ:शांतनु

 Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE