Sanjay Yadav : हरियाणा के संजय बने INDIA कैंपेन कमेटी के सदस्य

0
202
संजय यादव
संजय यादव

Aaj Samaj (आज समाज),Sanjay Yadav,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़: गांव-नांगल सिरोही, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा) निवासी तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सलाहकार एवं चुनावी रणनीतिकार श्री संजय यादव को कल मुंबई में हुई “इंडिया” की दो दिवसीय बैठक के बाद INDIA एलायंस की महत्त्वपूर्ण कैंपेन कमेटी का सदस्य बनाया गया है। मुंबई बैठक में देश के अधिकांश प्रमुख दलों के सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कमेटी का गठन किया गया।

राहुल गांधी के साथ संजय यादव
राहुल गांधी के साथ संजय यादव

India गठबंधन की यह महत्वपूर्ण कमेटी सभी दलों की कैंपेन, मैनिफेस्टो इत्यादि महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपसी समन्वय करेगी। विगत वर्षों में संजय यादव की पहचान एक कुशल चुनावी प्रबंधक, रणनीतिकार, राजनीतिक विश्लेषक व बुद्धिजीवी के रूप में हुई है। 2015 में देश के सबसे युवा उपमुख्यमंत्री बने एवं देश के सबसे युवा नेता प्रतिपक्ष रहे तेजस्वी यादव की सफलता के पीछे सबसे अहम योगदान संजय यादव का ही समझा जाता है। 2020 बिहार विधानसभा चुनाव का सारा खाका संजय ने ही तैयार किया था।

यह भी पढ़े  : Mahendergarh News : आने वाले चुनावी साल के लिए कार्यकर्ता फील्ड में जाकर बहाएं पसीना – जिला अध्यक्ष

यह भी पढ़े  : Karnal News : प्रदेश भर के चार हजार पदाधिकारी तीन को एक साथ भिवानी में शपथ लेंगे: बलविंदर

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE