सांपला :राजस्थान से दिल्ली कत्लखाने जा रहे 35 मवेशियों को सांपला में छुड़वाया

0
501
maveshi
maveshi

प्रवीन दतौड़, सांपला :
राजस्थान नंबर कैंटर में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 35 मवेशियों सहित दो लोगों को पशु कल्याण संगठन के सहयोग से पुलिस से सांपला से पकड़ा। अवैध रूप से पशु ले जाने के आरोप में पकड़े गये युवकों की पहचान राजस्थान के चुरू के तारा नगर निवासी अकतर व चुरू के ही गांव सिवसर निवासी तालिव के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पशु कल्याण संगठन से जुड़े नितिन वशिष्ठ का जानकारी मिली की राजस्थान की तरफ से एक कैंटर में पशु को दिल्ली कत्लखाने सांपला के रास्ते ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद नितिन से पूरे मामले से सांपला थाना पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने योजनबद्व तरीक से नाकाबंदी कर कैंटर का रूकवाया। जांच के दौरान कैंटर में 35 मवेशी मिले। पुलिस ने तमाम देस्तावेज की जांच के बाद दोनो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

SHARE