Samalkha Municipality Election, समालखा में इस बार कमल खिलेगा : डॉ अर्चना गुप्ता

0
319
Samalkha Municipality Election
Samalkha Municipality Election
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
Samalkha Municipality Election: भारतीय जनता पार्टी द्वारा समालखा नगर पालिका चुनाव के लिए समालखा में श्याम बैक्टाल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समालखा नगरपालिका के चुनाव प्रभारी एवं पुर्व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, जिला प्रभारी जवहार सैनी एवं जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने बूथ अध्यक्ष, पालक एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिया। राजीव जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास कार्यों पर जोर दिया। Samalkha Municipality Election

इस बार कमल खिलेगा और विकास करेगा

भाजपा की सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे चली यही कारण है कि भाजपा के विरोधी दल भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हैं कहते कि उन्हें सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक समान रुप से कार्य कराया है। समालखा में सभी लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार कमल खिलेगा और विकास करेगा। जिला प्रभारी जवहार सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के कल्याण पर बल दिया है और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सर्वाधिक गरीबों के स्कीम बनाई है। अंत्योदय मेला इसका शानदार उदाहरण है। Samalkha Municipality Election

भाजपा कार्यकर्ता घर-2 जाएगा और योजनाओं के बारे में लोगों बताएगा

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चलाए गई सभी योजनाएं गरीबों को समर्पित है। जनधन योजना, आयुष्मान योजना या फिर 80 करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त राशन देने के अन्नपूर्णा योजना। भाजपा कार्यकर्ता घर-2 जाएगा और इन योजनाओं के बारे में लोगों बताएगा। इस अवसर पर भाजपा दस्तावेज़ीकरण विभाग के प्रदेश सहप्रमुख सौरभ गुप्ता, जगदीश, नरेश, नीरज गोयल, विनोद छौक्कर, तरुण गोयल, रेनू धीमान, आशौक कुच्छल, सुभाष कुहाड़, शकुन्तला, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Samalkha Municipality Election
SHARE