बोले-सैलजा का कार्यकाल रहा स्वर्णिम, आप छोड़कर कांग्रेस में लौटे कार्यकर्ता

0
274
बोले-सैलजा का कार्यकाल रहा स्वर्णिम, आप छोड़कर कांग्रेस में लौटे कार्यकर्ता
बोले-सैलजा का कार्यकाल रहा स्वर्णिम, आप छोड़कर कांग्रेस में लौटे कार्यकर्ता

HEADLLINE :

कांग्रेस में नई नियुक्तियों पर जताई खुशी

इशिका ठाकुर, करनाल:
प्रदेश में कांग्रेस की कमान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के विधायक उदयभान सिंह को सौंपने पर कांग्रेसियों ने खुशी मनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह की अगुवाई में कमेटी चौक पर ढोल की थाप पर नाच-गाकर और लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

कांग्रेसियों ने दिया एकजुटता का परिचय

कांग्रेसियों एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि वह आलाकमान के इस निर्णय से खुश हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई कांग्रेस कार्यकारिणी बनने पर उसका स्वागत किया और साथ ही सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता से कहा कि कांग्रेस को हरियाणा के अंदर सरकार बनाने से अब कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रभारी विवेक बंसल और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार जताया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर भाजपा की दमन विरोधी नीतियों का सामना करेंगे और आने वाले समय में हरियाणा में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

पुराने कांग्रेसियों का भी स्वागत किया

बोले-सैलजा का कार्यकाल रहा स्वर्णिम, आप छोड़कर कांग्रेस में लौटे कार्यकर्ता
बोले-सैलजा का कार्यकाल रहा स्वर्णिम, आप छोड़कर कांग्रेस में लौटे कार्यकर्ता

कांग्रेसियों ने कहा कि उदयभान को जो हरियाणा में नए प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वह बड़े ही सहज और सरल स्वभाव के नेता है और उनके साथ जो चार कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं वे भी कांग्रेस के मजबूत सिपाही है। हम सभी इनका तहेदिल से स्वागत करते है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता सुनहरा वाल्मीकि अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टीं के हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे, लेकिन अब फिर से सुनहरा वाल्मीकि अपने साथियों के साथ आज कांग्रेस में शामिल हुए है।

आम आदमी पार्टी में भविष्य नहीं: सुनहरा

सुनहरा वाल्मीकि ने कहा कि आम आदमी पार्टी में कार्यकतार्ओं का कोई भविष्य नहीं है, जिसके चलते उन्होंने अपने साथियों के साथ फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। उससे कांग्रेस मजबूत होगी। बहन कुमारी सैलजा का जो पिछले तीन साल के प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल रहा, वह स्वर्णिम रहा। कांग्रेसजन उनके इस कार्यकाल को हमेशा याद रखेंगे। कांग्रेस की इस नई कार्यकारिणी में अपना सहयोग देने पर कार्यकर्ताओं ने कुमारी शैलजा का भी आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और आगामी चुनावों में निश्चित ही कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर कांग्रेस के संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, सीनियर कांग्रेस नेता रघुवीर संधू, कृष्ण बसताड़ा, पंकज पूनिया, हरीराम साभा, रमेश सैनी, धर्मपाल कौशिक, प्रवीन शर्मा, पार्षद पप्पू लाठर, जोगिन्द्र चौहान, भू.पी सांगवान, कांग्रेस नेत्री रानी काम्बोज, संतोष तेजान, सुरेन्द्र कालखां, स. जसंवत सिंह, एडवोकेट निप्पी मान, डा. चन्द्रमणि नारंग, ऊषा राजपूत, अनिल शर्मा, प्रकाश वीर, जिला युवा अध्यक्ष मनेन्द्र सिंह शंटी, युवा अध्यक्ष इंद्री रोहित श्योराण, युवा अध्यक्ष नीलोखेड़ी राजीव बुटाना, परमजीत भारद्वाज, दयाराम, रविताश पहलवान, रामफल कलामपुर, विनोद काला, परमजीत वाल्मीकि, स. होशियार सिंह, राजीव संधू, सुमित शर्मा, नरेन्द्र जोगा, तेजपाल सिंह, सिमरजीत सिंह, अशोक काम्बोज, गौरव गुप्ता, गगन मेहता, भोली नीलोखेड़ी, सुल्तान सिंह सोल्हों, सुरजीत सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : हरियाणा-पंजाब सहित कई राज्यों में क्यों हुई बिजली गुल, गहराएगा संकट, ये हैं कारण
SHARE