कैथल : मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी

0
307

मनोज वर्मा, कैथल :
नगरपालिका कर्मचारी संघ सम्बद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर राज्य सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में व कर्मचारियों की लंबित माँगों को लेकर ब्लॉक प्रधान महेंद्र बिड़लान की अध्यक्षता में दो दिवसीय भूख हड़ताल के पहले दिन सुबह 9 शाम 5  बजे तक नगरपरिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसका संचालन ब्लॉक सचिव विक्की टाँक ने किया। भूख हड़ताल पर कृपाल गिल,राजेन्द्र सहोता ,विजय कुमार,ईशम सिंह, शेर सिंह,रोहतास,संदीप कुमार, अमित कुमार,फायर से जयप्रकाश टीक, शमशेर सिंह व दफ्तर से विकास कुमार रहे और शाम को 5 बजे राज्य उपमहासचिव शिवचरण व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव रामपाल शर्मा ने कर्मचारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल का समापन करवाया गया।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उपमहासचिव शिवचरण,राज्य उपप्रधान राजेन्द्र सिन्नद,सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव रामपाल शर्मा व सहसचिव ओमपाल भाल ने कर्मचारीओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि, हरियाणा सरकार पालिका कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी करके विश्वासधात कर रही है और 25 अपैल व 20 अगस्त 2020 को हुए समझौते के परिपत्र जारी नहीं कर रही है। जिसको लेकर संगठन को बार -बार आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होने आगे कहा कि मुख्य मागो में कोरोना से मृत्य हुए कर्मचारियों को 50 लाख रुपए मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी, सफाई, फायर, दफ्तर के सभी कर्मचारियों को 4000 रूपये जोखिम भता , फायर के 1366 कर्मचारियों को 2268 फायर ऑपरेटरों के पदों पर मर्ज करना, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करके 2 साल की सेवा पूरी कर चुके सभी कर्मचारियों को पक्का करना, नगरपालिकाओं, नगर परिषदों व नगर निगमों में आबादी व क्षेत्रफल के अनुसार सफाई ,दफ्तर व फायर के कर्मचारियों की स्थाई भर्ती करना, खाली पदों पर स्थाई भर्ती करना, रात्रि के 65 सफाई कर्मचारियों का 7 महीने का बकाया वेतन जारी करवाना, रात्रि सफाई का नए सिरे से टेंडर जारी करते हुए इन सभी पुराने 65 सफ़ाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेना, 136 पे रोल के कर्मचारियों का बकाया एरियर जारी करवाना, डोर टू डोर के सफाई कर्मचारियों को डी सी रेट के अनुसार वेतन जारी करवाने व पिछला बकाया एरियर देने, ईएसआई व ईपीएफ समय पर जमा करवाने, पुरे सुरक्षा उपकरण देने ,सभी दारोगाओं की बीट पर महिला कर्मचारियों के लिए शौचालय व स्टोर का प्रबंध करना, 30 मार्च के विभागीय पत्र के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को समान काम , समान वेतन लागू करवाने, फायर व दफ्तर  के सभी  कर्मचारियों को हर महीने 4 डेटॉल साबुन  व 1 लिटर सरसों का तेल देना व सभी कर्मचारियों को महीने की 7 तारीख तक वेतन का भुगतान करना, 75 सफाई कर्मचारियों को दप्तरो व जनप्रतिनिधियों के घरों की सफाई करवाने की बेगार को बंद करते हुए उनसे फील्ड में सफाई का काम लेना, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। महेंद्र बिड़लान, बिट्टू बहोत,जगदीश कुमार व अनिल टाँक ने कहा की हम आपनी मांगो व समस्याओं के ज्ञापन कई बार नगरपरिषद व जिला प्रशासन को ज्ञापन दे चुके है। बावजूद इसके हमारी जायज माँगो को लागू नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है ओर अगर अब  भी हमारी माँगो की अनदेखी की गई, तो आने वाले दिनों में हमें आंदोलन तेज करना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेवारी नगर परिषद व जिला प्रशासन की होगी ।
इस अवसर पर दिनेश कुमार, गोरव टॉक, रामदेव, अमित कुमार, सुरेश कुमार, राम, सीमा, सरोज रानी, रेखा रानी, बाबू दरोगा, सुरेन्द्र व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

SHARE