रोहतक : आर्मी में जाने के लिए आपको पढा़ई, फिटनेस और आत्मविश्वास की जरूरत : कर्नल राजवीर शर्मा

0
573
Dr. Kapil Kaushik conducted the program
Dr. Kapil Kaushik conducted the program
संजीव कुमार, रोहतक :
गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज रोहतक की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा भारतीय सेना में रोजगार विषय पर आनलाइन वेबिनर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता कर्नल राजवीर शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्राचार्य डा. जयपाल शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन डा. कपिल कौशिक ने किया। मुख्यातिथि ने विधार्थियों का भारतीय सेना में नियुक्ति के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने विधार्थियों को बताया कि रक्षा के क्षेत्र में करियर देश में सबसे प्रतिष्ठित एवं सम्मानित करियर में से एक माना जाता है। ऐसे युवा जो उत्साह, साहस एवं चुनौतियों से भरे क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए रक्षा क्षेत्र सबसे बेहतर विकल्प है क्योंकि यह उनकी सारी पेशेवर उम्मीदों की पूर्ति करता है। भारतीय सशस्त्र बल समान रूप से पेशेवर सेवाएं देने वाला भारत का सैन्य बल है जिसके अंतर्गत भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना एवं भारतीय तटरक्षक बल आते हैं।

आर्मी ज्वॉइन करने के लिए आपको पढ़ाई, फिटनेस और आत्मविश्वास की जरूरत है। सेना में जाकर आप अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हो और पूरा देश आपको सम्मान की नजर से देखता है। उन्होंने बताया कि अगर आप ग्रेजुएट हैं और भारतीय सेना में करियर बनाना चाहते हैं। सीडीएस आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। सीडीएस के तहत चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्तियां भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पदों पर होती है। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल में ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके लिए तहत चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्तियां भारतीय सेना में की जाती है। अगर आप 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास हैं तो आप नेशनल डिफेंस अकादमी / नवल अकादमी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SHARE