रोहतक: दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

0
600
rohtak shardhanjali
rohtak shardhanjali

संजीव कुमार, रोहतक:

आज रिटायर्ड कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय मीटिंग जनरल सिंह सांगवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन राजेन्द्र सिंह अहलावत महासचिव ने किया। सर्वप्रथम आर.जी. जग्गा प्रदेश अध्यक्ष की आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण किया गया व उसके बाद सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि की गई व प्रस्ताव पास किया गया कि जो काम अधूरे आर.सी. जग्गा छोड़ कर गए हे उन्हें पूरा किया जाए। मीटिंग विशेष रूप से श्री सुभाषा लाम्बा अध्यक्ष ए.आई.जी.ई.फ. पहुंचे जिन्होंने प्रदेश व देश स्तर पर कर्मचारियों की मांगों पर प्रकाश डाला व किसान आन्दोलन को पूर्ण रूप से समर्थन देने का आह्वान किया व बताया कि फरीदाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर कर्मचारियो का कार्यालय बन रहा है उसमें रिटायर्ड संगठन भी अपना योगदान दे। मीटिंग में श्री जनरल सिंह सांगवानं वरिष्ठ उप-प्रधान को अगले चुनाव तक कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया गया। मीटिंग में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड रामकिशन ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा कैशलैस मैडिकल सुविधा व हर पांच साल के बाद पैंशन में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की मांग को स्वीकार करने के बाद भी लागू नहीं किया जा रहा है जिसमें कर्मचारियों में काफी रोष है। मीटिंग में फैसला लिया गया कि अगर मांगी हुई मांगों को सरकार द्वारा लागू नहीं किया जाता है तो सर्व कर्मचारी व रिटायर्ड कर्मचारी 15 जुलाई  उपायुक्त महोदय को प्रदर्शन करते हुए मांग पत्र देगें व 9 अगस्त को किसान मोर्चो के आह्वान पर प्रदर्शन में देश बचाओ बी.जे.पी. भगाओं के प्रदर्शन में भाग लेगें। कामरेड रामकिशन प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि फरीदाबाद में बनने वाले राष्ट्रीय स्तर पर कर्मचारी कार्यालय में 5 लाख रूप्ये की सहायता दी जायेगी। अत: प्रदेश अध्यक्ष श्री जनरल सिंह सांगवान ने बताया कि सभी ब्लाक 31 अगस्त तक अपने मैम्बरशिप करते हुए अपना लेखा-जोखा जिला कमेटी में आडिट करवा कर अपना चुनाव करवाए। मीटिंग में सूरजकौ अहलावत, महावीर दहिया, राजकमार, श्योकन्द, कृष्ण लाल दुजाना, आजाद सिंह, डी.पी. यादव, जगरूप, मनोहर लाल जाखड, बलबीर सिंह, रतनलाल जिन्दल, सतवीर धनखड़, बलवान सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।

SHARE