रोहतक: राष्ट्रीय खेल दिवस पर पौधरोपण

0
287

संजीव कुमार, रोहतक:
देश में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में मनाया जाता है। यह दिन 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन का प्रतीक है। उक्त विचार अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश ख्यालिया ने व्यक्त किए। कॉलेज परिसर में मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी और उनकी याद में पौधरोपण भी किया गया। कोविड-19 के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा जारी निदेर्शानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सात मेडल प्राप्त किए हैं और जिससे इस दिन की अहमियत भी और ज्यादा बढ़ जाती है। इस दिन खेल के प्रति युवाओं का ध्यान आकर्षित करना है। खेल युवाओं को रोजगार प्रदान करते हैं और खेल के प्रति सम्मान भी प्रदान करते हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंधु ने अंशु मलिक व सोनम मलिक को टोक्यो ओलंपिक के लिए अच्छे प्रदर्शन पर बधाई दी। डॉ. वरुण मलिक ने पौधरोपण करते हुए सभी को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. विवेक दांगी, डॉ. मनीष हुड्डा, डॉ. रोहित राठी, अमित मलिक, समीर नांदल आदि उपस्थित रहे।

SHARE