भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय पत्रकारिता ने दिया विशेष योगदान

0
362
indian journalism has given special contribution
indian journalism has given special contribution

संजीव कौशिक, Rohtak News : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय पत्रकारिता ने विशेष योगदान दिया अंग्रेजों के शासन के पुरजोर विरोध के साथ-साथ जनमानस में स्वाधीनता तथा स्वराज की अलख जगाने का कार्य मीडिया ने किया। आज भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में मीडिया की भूमिका, विषय विशेष व्याख्यान देते हुए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर तथा निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने यह विचार साझा किए।

ये भी पढ़ें : मुख्य सचिव के निर्देश पर डीसी ने किया सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण

मीडिया ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लक्ष्य को लेकर कई मिशन कार्य किए

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू कॉलेज झज्जर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम श्रृंखला में इस विषय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुनित मुखर्जी ने स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई सन 1857 से 1947 स्वतंत्रता प्राप्ति तक भारतीय पत्रकारिता के संघर्ष यात्रा को अपने व्याख्यान में साझा किया। उनका कहना था कि स्वतंत्रता प्राप्ति के लक्ष्य को लेकर मीडिया ने बतौर मिशन कार्य किया। स्वतंत्रता प्राप्ति उपरांत भारत के नव निर्माण में भी मीडिया के योगदान को सुनीत मुखर्जी ने रेखांकित किया। मीडिया द्वारा निभाए गए राष्ट्र धर्म को उन्होंने उदाहरण सहित प्रस्तुत किया। समाज राष्ट्र में जनमत निर्माण, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता लाने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए मीडिया की भूमिका की विस्तृत चर्चा सुनित मुखर्जी ने की।

मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है : प्राचार्य डॉ. सत्यव्रत सोलंकी

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यव्रत सोलंकी ने कहा कि युवा पीढ़ी तक भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की विकास यात्रा में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ. कविता दहिया ने किया। उन्होंने भारत में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जगदीश राहड ने किया।

ये भी पढ़ें : आमजन का समय पर काम करें अधिकारी : डा. जेके आभीर

SHARE