रोहतक: नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में जीता स्वर्ण, सांसद ने दी बधाई

0
240

आज समाज डिजिटल, रोहतक:
आज टोक्यो ओलंपिक में 121 वर्ष के पश्चात एथलेटिक्स इवेंट के अंतर्गत जैवलिन थ्रो में हरियाणा के बेटे नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर थ्रो के साथ यह मुकाम हासिल किया और विजय परचम लहराया। इस मौके पर रोहतक से लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह प्रदेश एवं देश के लिए हर्ष का विषय है और यह अपने आप में ऐतिहासिक पल है जब 121 वर्ष के पश्चात भारत के बेटे ने अपनी कठिन मेहनत और परिश्रम के बल पर यह कारनामा कर दिखाया उन्होंने नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक के लिए अपना खाता खोल दिया है और निश्चित ही अब हमारे अन्य खेलों के खिलाड़ी भी इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए अपने प्रयासों से भारत को गौरवान्वित करेंगे।

SHARE