रोहतक : नाजायज लाठी चार्ज के खिलाफ राज्यपाल के नाम ज्ञापन

0
284

संजीव कुमार, रोहतक:
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी शैलेजा के निर्देश पर रोहतक जिले के कांग्रेसी हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, पूर्व मंत्री आनन्द सिंह दांगी, विधायक भारत भूषण बरता, विधायिका शकुन्तला खटक, पूर्व विधायक संत कंवर व चक्रवर्ती शर्मा के सामुहिक नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल एस.डी.एम रोहतक राकेश कुमार से मिला व करनाल में किसानों के ऊपर नाजायज व बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज के खिलाफ महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में भाजपा-जजपा सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के हरियाणा विधानसभा में पास होने का विरोध किया। क्योंकि इस विधेयक से किसान की महंगी जमीन राज्य सरकार सस्ते भाव में खरीद सकती है। एस.डी.एम. राकेश कुमार ने ज्ञापन का महामहिम राज्यपाल को भेजने का आश्वासन दिया। आज रोहतक जिले के तमाम कांग्रेस जन कांग्रेस भवन में इक्ट्ठे हुए और पार्ट आॅफिस से सचिवालय तक भाजप-जजपा सरकार के खिलाफ नारेबाज करते हुए चले गये।

ज्ञापन देने वालों में दलीप सिंह हुड्डा, सतीश बंधु, संजय परमार, गौरव हुड्डा, सतपाल टांक, अशोक दुग्गल, सुशील जुनेजा, पूर्ण चुघ, बलवंत फौजी चमारिया, पवन पुनिया, जगत देशवाल, सत्यवान कौशिक बोहर, धर्मवीर सेन केहल्पा, रामकुमार दुन, ईश्वर मलिक, कुबेर जांगडा, दिलबाग जसिया, धर्मवीर कुण्डु, प. राम दिया, रामेश्वर पाकस्मा, डॉ महेन्द्र टिटोली, राजेन्द्र सिंह गिल, पंकज कपूर, शैलेन्द्र मकड़ौली, तरसेम वर्मा एडवोकेट, जबर मकड़ौली, अमित अहलावत एडवोकेट, सुदेश कुमार, देवेन्द्र हुड्डा, नरेन्द्र हुड्डा, राजेन्द्र शर्मा, विजेन्द्र चान्दोलिया, धर्मपाल, दीपक किलोई, राजेन्द्र लोहट, जोगेन्द्र, रमेश, जसमेर, शम्मी सिक्का, मनमोहन आजाद, अमर अरोड़ा, राजेन्द्र शर्मा, सतपाल सत्ते व प्रेम सिंह राठी ने प्रदर्शन में भाग लिया।

SHARE