रोहतक : आनलाइन ट्रांसफर पालिसी के विरोध में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बजाया बिगुल

0
296
rohatk
rohatk

संजीव कुमार, रोहतक :
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ कार्यकारिणी रणधीर कटारिया प्रधान गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आल हरियाणा विश्वविद्यालय फेडरेशन की मीटिंग में शामिल हुई। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान रणधीर कटारिया ने बताया कि सभी विश्वविद्यालय इस आनलाइन ट्रांसफर पालिसी का पुरजोर विरोध करते हैं। सरकार की यह आनलाइन ट्रांसफर पालिसी विश्वविद्यालय के बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है। उन्होंने बताया कि हर विश्वविद्यालय के अलग-अलग नियम है। हर एक विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की पदोन्नति रूपरेखा भी वहां के एग्जीक्यूटिव काऊंसिल की मीटिंग द्वारा तय की जाती है और एग्जीक्यूटिव काऊंसिल ही हर विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्रणाली है जिसके तहत विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बरकरार रहती है। सरकार का यह आनलाइन ट्रांसफर का कदम न केवल विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को ठेस पहुंचाता है बल्कि यह विद्यार्थियों के हित में भी नहीं है, यहां तक की शिक्षक कर्मचारी जो पढ़ाई के साथ साथ अनुसंधान के कार्य में लगे रहते हैं उनके लिए भी एक विश्वविद्यालय से दूसरे विश्वविद्यालय में अपना अनुसंधान कार्य एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना मुमकिन नहीं है।

इसलिए सरकार का यह आनलाइन पालिसी का उठाया गया कदम न केवल कर्मचारियों के हितों में है बल्कि यह छात्रों के हितों के खिलाफ है। इसलिए गैर शिक्षक कर्मचारी संघ सरकार की इस पालिसी का पुरजोर विरोध करता है और सरकार को चेतावनी भी देता है कि अगर सरकार ने यह कदम वापस नहीं लिया या किसी भी कर्मचारी की ट्रांसफर करनी चाही तो विश्वविद्यालय कर्मचारी कोई भी बड़ा आंदोलन कर सकते हैं। आज की मीटिग फैसला लिया गया कि सभी विश्वविद्यालयों में आम सभा की बैठक बुलाई जाएगी और पूरे हरियाणा के विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को लामबंद किया जाएगा। अगर सरकार नहीं मानी तो पूरे प्रदेश में इसको जन आंदोलन बनाया जाएगा क्योंकि इस तरह की तुगलकी फरमान से प्रदेश के छात्र कर्मचारियों और अध्यापकों के विरुद्ध है। इसके लिए हरियाणा भर के छात्र संगठनों से भी बात करके उनको आंदोलन में जोड़ने का काम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की तरफ से गैर शिक्षक कर्मचारी के प्रधान रणधीर कटारिया के साथ-साथ सह सचिव रमेश रोहिल्ला, कार्यकारिणी सदस्य धर्मपाल जगदंबनी, भूदत्त, कृष्ण, जय भगवान ढाका मौजूद रहे।

SHARE