रोहतक : प्रांत स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में गौड़ कालेज छात्रा अमिता वत्स तीसरे स्थान पर

0
412
Amita Vats of B.Com first year
Amita Vats of B.Com first year

संजीव कुमार, रोहतक :

गुरु नानक खालसा कालेज यमुनानगर द्वारा राज्य स्तरीय आनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज की बीकाम प्रथम वर्ष की अमिता वत्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा अमिता ने अंग्रेजी में निबंध लिखकर महिला सशक्तिकरण पर बात रखी। कालेज प्राचार्य डा. जयपाल शर्मा ने छात्रा अमिता के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डा. जयपाल शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताएं मनुष्य को बौद्धिक, मानसिक व शारीरिक तौर पर मजबूत बनाती है। हमें प्रतियोगिता में असफलता नहीं डरना चाहिए बल्कि जीवन में निरंतर प्रयास जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा हमें जीवन में कामयाब बनाती है। 

SHARE